... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आप जब भी मॉल में जाती हैं तो जीन्स और टॉप के नये कलेक्शन देखकर आपका मन ललचाने लगता है, लेकिन जैसे ही आप उन्हें ट्राई करती हैं तो आपको पता चलता है कि आपका साइज़ बढ़ चुका है और अब आपकी बढ़ी हुई साइज़ में अच्छे कपड़ों का मिलना मुश्किल है। इस परेशानी से आज के दौर की अधिकतर लड़कियां और महिलायें परेशान हैं। व्यस्त, तनावपूर्ण जीवनशैली और ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड खाने की आदत से आपको पता ही नहीं चलता कि कब आपका वजन बढ़ गया। खैर हम यहाँ आज आपको आपके बढ़े हुए वजन को कम करने का एक आसान सा तरीका बता रहे हैं जिससे आपको जल्द से जल्द वजन कम करने की प्रेरणा मिलेगी।
इसके लिए ऐसा करें की अगली बार जब भी मॉल में कपड़े खरीदने जायें और आपको अपने साइज़ की जीन्स न मिले, तो उससे बड़ी साइज़ की जीन्स खरीदने की बजाय उससे एक साइज़ छोटी जीन्स लें। क्योंकि अगर आप बड़ी साइज़ की जीन्स लेती हैं तो आपको इसको पहनने में कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन अगर आप एक साइज़ छोटी जीन्स लेंगी तो यह आपको बहुत ज्यादा टाइट होगी। जिससे अधिकतर समय आपका ध्यान अपने पेट के बढ़े हुए वजन पर होगा। और फिर आप अपने खरीदे हुए छोटे साइज़ के जीन्स में फिट होने के लिये अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के प्रयास शुरू कर देंगी। एक तरह से देखा जाए तो छोटे साइज़ की जीन्स आपको वजन कम करने के लिये प्रेरणास्रोत का काम करेगी।
इसलिये इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकारें और अगली बार शॉपिंग करते समय छोटी साइज़ के कपड़े लेना न भूलें।
चित्र स्रोत: Shutterstock