... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
कई बार देखा गया है कि अधिकतर लोग जिम जाना तो बड़े चाव और उत्साह के साथ शुरू करते हैं लेकिन शुरुवाती कुछ ही हफ़्तों के बाद या तो वे जिम जाना बंद कर देते हैं या फिर कुछ दिन का ब्रेक लेना चाहते हैं। इसका कारण पूछने पर वे लोग बताते हैं कि उन्हें जिम में कोई पार्टनर चाहिये या कोई ऐसा जो हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहे। आमतौर पर अधिकतर लोग सिर्फ मोटिवेशन की कमी के कारण वजन कम करने के लक्ष्य से चूक जाते हैं।
अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो परेशान न हो बल्कि खुद को मोटीवेट करने के लिए आज कल के समय में कई आसान तरीके हैं। हाल ही में आपने अश्विन सेठ की वजन कम करने की कहानी पढ़ी होगी जिन्होंने अपना साइज़ 8XL से सिर्फ XL कर लिया। उनसे बात करने पर पता चला कि वे वजन कम करने और एक्सरसाइज करने के लिए वीडियो देखकर ही खुद को मोटीवेट करते हैं। जी हाँ यह सच है अब आपको मोटिवेशन के लिए किसी पार्टनर की ज़रूरत नहीं है बल्कि आप वीडियो देखकर या ऑडियो सुनकर भी ऐसा कर सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने वजन कम करने के लक्ष्य को सच में पूरा करना चाहते हैं तो आज ही नेट से ऐसे वीडियो डाउनलोड कर लें और उन्हें अपने मोबाइल में सेव कर लें। इसके अलावा किसी फिटनेस एक्सपर्ट के दिए हुए मोटिवेशनल स्पीच को भी डाउनलोड करें और इसे एक्सरसाइज करते समय, ट्रेवल करते समय या जब भी आपको फ्री टाइम मिलें उस दौरान सुने।
अपने कमरे में फिटनेस से सम्बंधित किसी कोट का पोस्टर चिपकाएं, इससे आपकी नजर हमेशा उस पर पड़ती रहेगी और आप मोटीवेट होते रहेंगे। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया में भी कुछ फिटनेस से जुड़ें लोगों को फॉलो करें जिससे आप हर एक चीज से अपडेट रहें और प्रेरित होते रहें। इन सबके अलावा जो चीज सबसे ज़रूरी है वो है आपकी इच्छाशक्ति, इसलिए पूरी लगन से एक्सरसाइज करें तो आप जल्द ही अपने लक्ष्य को पा लेंगे।
चित्र स्रोत: Shutterstock