... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
आप यह तो जानते ही हैं कि योग करने के लिए आपको आरामदायक कपड़े पहनने होते हैं और ज़रूरत होती है एक योगा मैट की। लेकिन क्या आपने कभी उन चीज़ों की ओर भी ध्यान दिया है जो आपके योगा स्टूडियो में यहां-वहां रखी रहती हैं? अच्छा तो आपने देखा है? लेकिन आपको ऐसा लगता है कि वह केवल नए लोगों के लिए हैं। तो ऐसा नहीं है। काफी समय से योग कर रहे लोग भी इन चीजों की मदद लेते हैं। ताकि वे मुद्रा का अच्छी तरह अभ्यास कर सकें। सैंडबैग ऐसी ही एक चीज़ है जो आपको योगासनों का अच्छी तरह अभ्यास करने में मदद करता है। योग एक्सपर्ट मीनाक्षी भट्ट बता रही हैं कि किस तरह सैंडबैग आपके योगाभ्यास को बेहतर बनाता है? सेक्सी कमर के लिये योगासन करें और खुद फर्क देखें।
दरअसल योग के दौरान सैंडबैग के इस्तेमाल से आप योगासनों में दृढ़ और निपुण बनते हैं। इसी तरह आपके शरीर के किसी विशेष भाग पर अधिक भार की वजह से अच्छी स्ट्रेचिंग भी होती है। जैसे अगर आपने पेट या छाती पर सैंडबैग रखा है तो आप अपने इस हिस्से को अधिक सुडौल बना सकेगें। साथ ही सांसों के उतार-चढ़ाव अधिक ध्यान दे सकेंगे। इसी तरह हैमस्ट्रिंग और पैरों के नीचले भाग और पिंडली की स्ट्रेचिंग भी होगी।
ये रहे कुछ तरीके जिनसे आप कर सकते हैं योग में सैंडबैग का इस्तेमाल
• बद्ध कोणासन में अपने पैरों की एड़ियों को पास लाएं और घुटनों के पास एक सैंडबैग रखें। इस तरह आपके हिप्स और अंदरूनी जांघों के मसल्स खुल सकेंगे।
• बालासन योग मुद्रा का अभ्यास करते हुए अपनी पीठ के नीचले हिस्से यानी कमर के पासवाले हिस्से पर एक सैंडबैग रखें और आराम करें।
• दंडासन करते हुए आपकी कमर और जांघों के पास एक सैंडबैग रखें। इस तरह से आपकी रीढ़ की हड्डी सरल और सीधी रखने में सहायता होगी।
• विपरीत कर्णी मुद्रासन के दौरान किसी दोस्त से कहें कि वह आपके पैर पर एक सैंडबैग रखे ताकि आपको अतिरिक्त सपोर्ट मिल सके
• शवासन की आरामदायक मुद्रा में आने के बाद आप सैंडबैग को अपनी जांघों के बीच रख सकती हैं।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock