तेजी से वजन कम कर सकती हैं गुलाब की सिर्फ 10 पंखुड़ियां!

क्या जिम में घंटों पसीना बहाकर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है। क्‍या वजन कम करने की चाहत में आप दिन रात जिम में पसीना बहा रहे हैं? क्या बावजूद इसके आपको कोई बदलाव महसूस नहीं हो रहा है? अगर हाँ, तो इसका कारगर उपाय मौजूद है। आप गुलाब की पंखुड़ियों के अपना वजन कम कर सकते हैं। पढ़ें- गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

गुलाब के फूल वजन घटाने में कैसे करते हैं मदद

आमतौर पर गुलाब के फूलों का इस्‍तेमाल सजावट के लिए किया जाता है। लेकिन क्‍या आपको पता है इस फूल के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। गुलाब की पंखुड़ियों में ना केवल एंटी सेप्टिक और एंटी फंगल गुण होते हैं बल्कि इन्‍हें मुंहासे और दाग-धब्‍बे दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियों में लैक्सटिव (laxative) और डाइयुरेटिक (diuretic) गुण भी होते हैं, जो पेट को साफ करने, बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्‍़म को बेहतर करने, पाचन में सुधार लाने और इन सबके अलावा वजन कम करने में मदद करते हैं। दालचीनी पाउडर को गुलाब की पंखुड़ियों के साथ मिलाकर पीने से फैट बर्न करने और पाचन सुधार में मदद मिलती है।

गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग कैसे करें

  • ताजे गुलाब की 10 से 15 पंखुड़ियों को एक गिलास पानी में उबाल लें।
  • पानी को तब तक उबलने दें, जब तक पानी पिंक रंग का नहीं हो जाता।
  • अब इस पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर और स्‍वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाएं।
  • अच्‍छे परिणाम के लिए ये हर्बल टी रोजाना पिएं।

इस बात का रखें ध्‍यान

ये एक घरेलू उपाय है और इसका चिकित्‍सक की सलाह बगैर इस्‍तेमाल करने से बचें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Indian Medicinal Plants: An Illustrated Dictionary. Indian Medicinal Plants. Springer reference. C.P. Khare. Springer Science & Business Media, 2007, 900 pages.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source