... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
क्या आप अपने पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं? इसको कम करने के लिए ज़रूर आप डायटिंग कर रहे होंगे, सुबह वॉक पर जा रहे होंगे लेकिन तब भी काम नहीं कर रहा है। यही बात है न! छोड़िये चिंता और योग पर ध्यान दीजिए। उभया पदंगुस्थासन के अभ्यास से आपकी पेट की चर्बी मक्खन की तरह गल जाएगी। यह आसन पेट के निचले हिस्से को टोन अप और हैमस्ट्रिंग (hamstrings) को लंबा करने के लिए करते हैं। यह छाती और कंधों के मसल्स के साथ पेट और जनन अंगों को मजबूत करने में सहायता करता है।
उभया पदंगुस्थासन को करने का तरीका
• पहले सुखासना में बैठ जायें
• फिर अपने पैरों को मोड़कर अपने दोनों हाथों की उंगलियों से अपने पैर की उंगलियों को पकड़ें।
• सांस लेते हुए पैरों को ऊपर उठायें। ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पैर मुड़े नहीं।
• अपने श्रोणि के हड्डियों पर अपने शरीर के संतुलित करें और अपनी पीठ को सीधा रखें।
• धीरे-धीरे सांस लेते हुए 15-20 सेकेंड तक उसी अवस्था में रहें।
• अब सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को रिलैक्स करें और पूर्व के अवस्था में आ जायें।
• इस पोज़ को 4-5 बार दोहरायें।
टिप्स
• इस आसन का अभ्यास खाली पेट करें।
• इस आसन का अभ्यास चटाई पर करें किसी नरम जगह पर नहीं।
सावधान
• अगर आपके टेलबोन या हैमस्ट्रिंग पर किसी भी प्रकार की चोट लगी है तो इस आसन को न करें।
• अगर आपको आंख की समस्या या हाइपरटेनशन है तो इस आसन को न करें।
• अगर आप गर्भवती हैं या पीरियड हुआ है तो इस योगासन का अभ्यास न करें।
मूल स्रोत: Try this yoga pose to lose fat from your lower belly
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।