... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आज के दौर में हर कोई अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहता है। वजन को कम करने का सबसे सही तरीका है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें। आज के भागदौड़ भरी जीवनशैली में सब लोग जंक फ़ूड पर काफी ज्यादा आश्रित हैं, जबकि जंक फ़ूड का अत्यधिक सेवन ही आपके वजन बढ़ने का मुख्य कारण है। बहुत ज्यादा चिप्स या फ्राइड चिप्स खाने की आदत आपको मोटापे का शिकार बना सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी चिप्स होती हैं जिन्हें खाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ. नेहा संवाल्का बताती हैं कि अगर आप चिप्स खाने के बहुत शौकीन हैं तो फ्राइड चिप्स की बजाय बेक्ड चिप्स को खायें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की सभी बेक किये हुए चिप्स फायदेमंद नहीं होते हैं। इन्हें खाने से किसी भी तरह का पोषक तत्व नहीं मिलता है साथ ही ये 100% बेक किये हुए नहीं होते हैं। इन्हें पैक करते समय इनमे प्रिजरवेटिव भी डाला जाता है। आइये जानते हैं कि अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो किस तरह के चिप्स को खाना चाहिये और किन्हें नहीं।
क्या न खाएं:
आलू चिप्स : आलू चिप्स से बहुत ज्यादा कैलोरी मिलती है और यह किसी भी रूप में आपके लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिये इसे बिल्कुल न खायें।
केले के चिप्स : अगर आप सोचते हैं कि बेक किये हुए केले के चिप्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं तो आप गलत हैं। आलू चिप्स की ही तरह केले के चिप्स में भी अधिक मात्रा में शुगर और नमक पाया जाता है जो आपके वजन कम करने में रुकावट डाल सकते हैं।
साबूदाना चिप्स : ये चिप्स कैसेवा नामक पौधे की जड़ से बनाये जाते हैं। इनमे भी बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च होता है और कैलोरी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती हैं। इसलिये इनसे परहेज करें।
जैक्फ्रूट चिप्स : जैक्फ्रूट चिप्स बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। वैसे देखा जाए तो कटहल में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह उर्जा का अच्छा स्रोत मन जाता है लेकिन डॉ. संवाल्का बतातीं हैं कि जब इन चिप्स को फ्राई किया जाता है तो ये अपने सारे पोषक तत्व खो देते हैं।
क्या खायें:
रागी चिप्स : रागी में कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिये बेक किये हुए रागी चिप्स को आप खा सकते हैं। रागी में आयरन की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो आपको एनीमिया से बचाता है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
सोया चिप्स : डॉ. संवाल्का के अनुसार, अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सोया चिप्स एक सही चुनाव है। इनमे प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और बेक करने की वजह से ये हेल्दी भी रहते हैं।
नाचोज (Nachos) चिप्स: ये चिप्स कॉर्नमील से बने हुए होते हैं जो कि ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण ये वजन को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये फ्राइड किये हुए न हों।
चित्र स्रोत: Shutterstock