... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
पॉप स्टार माइली साइरस ने ट्वर्किंग (twerking) को मशहूर बनाया। खास बात यह कि म्यूज़िक अवॉर्ड्स तय करते समय ट्वर्किंग पर काफी ध्यान दिया जाता है। लेकिन शायद ही ज़्यादा लोगों को यह बात पता है कि ट्वर्किंग महज एक डांस मूवमेंट भर नहीं है। जी हां, ट्वर्किंग वर्कआउट का एक अच्छा तरीका है। अब यह तो आप भी जानते हैं कि डांस एक्सरसाइज़ का एक बेहतरीन तरीका है जिसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती और आप अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख सकती हैं। सबसे खास बात अगर आपको ज़ुम्बा सेशन में जाना पसंद नहीं तो आपको ट्वर्किंग ज़रूर करनी चाहिए।
ट्वर्किंग और वेट लॉस
ट्वर्किंग में आपको आपके हिप्स की मदद से लगातार मूवमेंट करने पड़ते हैं जो आपके ग्लट्स, क्वैड्स और एब्स के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। इसके फायदे बेमिसाल है। यह आपके कोर मसल्स को भी मज़बूत बनाता है और उन्हें अच्छा शेप देता है। कार्डियो वर्कआउट का एक बेहतरीन पर्याय है ट्वर्किंग। क्योंकि इसकी मदद से आपका स्टैमिना बढ़ता है और आप ढेर सारी कैलोरी बर्न कर पाती हैं। डांस एक्सपर्ट रीता साहनी (लेगवर्क डांस स्टुडियो, मुंबई) कहती हैं कि, ‘ट्वर्क सेशन न केवल मज़ेदार हैं बल्कि आप केवल 45 मिनट की ट्वर्किंग से 400 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। लगभग इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको कम से कम 60 मिनट पॉवर योगा करना पड़ता है’। कैलोरी बर्न तो होती ही है, साथ ही आपका मेटाबॉलिज़्म भी बढ़ता जाता है।
शुरुआत में यह डांस मूव आपको थोड़ा कठिन लगेगा लेकिन ध्यान देने पर आपको पता चलेगा कि यह डीप स्क्वाट और पेल्विक टिल्टस् का एक मिश्रण है। देखिए कितनी आसानी से आप इस डांस मूव को कर सकते हैं-
अपने घुटने मोड़िए और अपने हाथ अपने हिप्स पर रखिए।
अपना पैर मोड़िए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अपने हिप्स के बैक पर प्रेस करें।
इस मूव को दोहराते रहें। बहुत तेज़ गति से मूव न करें अपनी गति पर नियंत्रण रखें। आप अपने हाथ और घुटनों को बिस्तर पर टिकाते हुए भी इसे कर सकती हैं।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत-MileyCyrusVEVO/YouTube, Shutterstock.