Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सेक्सी और मजबूत एब्स भला कौन नहीं चाहता है। अगर यही चाहत आपकी भी है, तो आप आज से ही तुलासन (Tolasana) करना शुरू कर दें। इस आसन से पेट की मसल्स को टोन करने और आर्म्स को मजबूत करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपके बटक्स और लोवर बैक पर भी काम होता है। इसे करने के लिए पेट और हाथों पर ज्यादा असर पड़ता है लेकिन प्रैक्टिस करते रहने से आप इसे आसानी से कर सकते हैं। पढ़ें- इस आसान आसन से अपनी कमर को बनाएं स्लिम एंड सेक्सी
इस आसन को ऐसे करें
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपकी हिप्स ज्यादा टाइट हैं, तो इस आसन को करने में आपको मुश्किल हो सकती है। इसलिए हिप्स को ओपन करने के लिए हिप्स स्ट्रेच करें। इसके अलावा इस आसन को करने से पहले आपको पद्मासन सीखना होगा। अगर आपके कंधे, कलाई, टखने या घुटने में चोट है, तो ये आसन ट्राई ना करें। अगर आप गर्भवती हैं, तो इस आसन को करने से बचें।
चित्र स्रोत - Shutterstock