सफेद कद्दू के जूस से इस तरह घटाएं वज़न

घरेलू उपचार से घटाना चाहते हैं वज़न? ये रहा असरदार तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:19 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

वज़न घटाना का सबसे सही तरीका ये है कि आप जो भी खा पी रहे हैं उस पर ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि वज़न घटाने में 70% खानपान और 30% एक्सरसाइज़ की भूमिका है। ‘आयुर्वेदिक कुकबुक’ की लेखिका गीता रमेश के अनुसार, कद्दू को अपने खानपान में शामिल करने से वज़न घटने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है। (एक महीने में वज़न घटाने का तरीका)

अपनी किताब में वो कहती हैं, ‘इस सब्ज़ी में ढेर सारा पानी और ज़ीरो फैट है। कम कैलोरी वाला होने के कारण, ये डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बहुत अच्छी सब्ज़ी है। साथ ही, वज़न कम करने में भी मदद करती है।’ सफेदकद्दू की आप सब्ज़ी बना सकते हैं लेकिन अगर आपको इसका स्वाद सब्ज़ी के रूप में अच्छा नहीं लगता तो हम आपको सफेद कद्दू से बने एक ख़ास जूस की रेसिपी बताते हैं।

सफेद कद्दू और अदरक का जूस

  • ¾ कप या 150 ग्राम सफेद कद्दू, बीज निकाला हुआ, छोटे टुकड़ों में काटा हुआ।
  • ¼ पीस अदरक
  • इन दोनों को एक साथ मिला लें और पीस लें।
  • इसमें पानी मिलाएं, छानें और सर्व करें।

इस  जूस को हर रोज़ सुबह पीने से अच्छे परिणाम सामने आते हैं। इसमें मिलाया गया अदरक आपका बीएमआर (BMR) बढ़ाता है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।

ये तो बात रही सफेद कद्दू और उसके जूस को पीने के लाभ के बारे में। लेकिन अगर आप वाकई अपना वज़न कम करने के लिए गंभीर हैं तो साथ-साथ एकसरसाइज़ और योग भी करें। अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source