... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
क्या आपको पानी पीना किसी भारी काम जैसा लगता है। घबराइये नहीं, सिर्फ आपको ही नहीं, बहुत से लोगों को सही मात्रा में पानी पीना एक टास्क जैसा लगता है। लेकिन ऐसा न करने से काफी मुश्किलें हो सकती हैं। इसलिए आपको कोशिश करके अपने आपको पानी पीना याद दिलाना पड़ता है।
बहुत से लोगों को एक ग्लास पानी पीना मुश्किल होता है। जबकि एक वयस्क को दिन में 8-10 ग्लास पानी पीने की सलाह दी जाती है। वैसे ये मुश्किल सिर्फ पानी के साथ आती है। अगर पानी में टैंग या ग्लूकोज़ मिलाकर पी लिया जाए, या फिर नींबू पानी या शिकंजी, तो इस रूप में पानी पी लिया जाता है। लेकिन ये भी हेल्दी ऑप्शन नहीं है, ख़ासतौर पर तब जब आप कम से कम शुगर लेना चाहते हों। ऐसी सिचुएशन में आप फ्लेवर्ड पानी पी सकते हैं। ये रिफ्रेशिंग तो होता है, साथ में पुदीने, नींबू से तैयार ये ड्रिंक आपका बैली फैट भी कम करता है। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। (इसे भी पढ़ें - एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान? पियें नारियल पानी!)
सामग्री
1 मध्यम आकार का खीरा
1 नींबू
कुछ पुदीने के पत्ते
2 लीटर पानी
विधि
खीरा और नींबू न सिर्फ आपको हाइड्रेट रखता है बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छे हैं। वहीं पुदीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock