... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
क्या आपको कभी दीपिका पादुकोण, मिशेल ओबामा या जेसिका बायल की सुडौल बांहों को देखकर जलन हो रही है? तो क्या आप भी फ़ैट दिखनेवाली आर्म्स को शेप में लाना चाहती हैं और उन सेलिब्रिटीज़ की तरह ही अपनी आकर्षक आर्म्स का प्रदर्शन करना चाहती हैं? तो बस फॉलो कीजिए यह एक्सरसाइज़ रूटिन जिसे बता रही हैं फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह (वीज् फिटनेस, मुंबई) केवल आपके लिए। इन एक्सरसाइज़ में आपके हाथों के ऊपरी भाग पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा! यह छोटा लेकिन इंटेस वर्कआउट प्रोग्राम आपके आर्म मसल्स को टोनअप करेगा। आपको केवल एक डम्बल सेट और वर्कआउट के लिए थोड़ी सी जगह की ज़रूरत होगी। बैठकर की जानेवाली यह डम्बल एक्सरसाइज आपके आर्म्स को टोनअप करने के साथ आपके ट्राईसेप्स पर विशेष प्रभाव डालेगी। इसलिए 1.5 से 2 किग्रा के डम्बल ले लीजिए और अपने बांहों को सुडौल बनाने की तैयारी शुरु कर दीजिए। इन 2 आसान उपायों से अपनी आर्म्स बनाएं स्लिम एंड सेक्सी
आपको शायद लगे कि ओवरहेड ट्राईसेप्स एक्सरसाइज की तरह यह केवल आपके ट्राईसेप्स को ही टोनअप करेगी, लेकिन यह आपको कंधों और कोर पर भी असर डालती है। यह एक इंटेंस कैलोरी और फैट बर्निंग एक्सरसाइज़ है जो आपकी स्ट्रेंथ बढ़ाती है और आपके ट्राईसेप्स को उभारने का काम करती है। इस एक्सरसाइज़ से आप अपनी आर्म्स को मज़बूत बनाने के साथ ज़्यादा कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
यह एक्सरसाइज़ है बहुत आसान जिसका सही तरीका यह रहा-
इस एक्सरसाइज़ की मदद से कीजिए अपनी बाहों को टोनअप और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनिए वो स्लीवलेस ड्रेसेज़ जो आप हमेशा से पहनना चाहती थीं।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock, toned girls, Instagram.