परफेक्ट एब्स बनाना है तो इस डम्बल एक्सरसाइज को ज़रूर करें

एब्स बनाने के लिए ज़रूरी है आप वो एक्सरसाइज करें जिससे पेट के आस पास जमा फैट ख़त्म होता हो!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

रोजाना सिटअप्स करने के बाद भी अगर आपको मनचाहे एब्स नहीं मिल पा रहे हैं तो ज़रूरी है कि आप अपने एक्सरसाइज रूटीन में कुछ बदलाव लायें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप जो एक्सरसाइज कर रहे हते हैं उससे पेट की मांसपेशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एब्स बनाने के लिए ज़रूरी है कि आप वर्कआउट में अधिक वेट का इस्तेमाल करें। यहाँ हम आपको ऐसी ही एक एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसमें डम्बल का उपयोग किया जाता है। यह एब्स बनाने के लिए काफी असरदार है वैसे आप डम्बल की जगह मेडिसिनल बॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को टाइट करती है और पीठ को सही आकार देती है। जानी मानी फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह यहाँ इस एक्सरसाइज को करने की विधि बता रही हैं।

डम्बल-चॉप :

  • डम्बल को दोनों हाथो से उठायें और दोनों हाथो से पकड़े हुए इसे दाहिने कंधे के ऊपर ले जायें। आप इसके लिए 2 या 4.5 किलो का डम्बल प्रयोग में ले सकते हैं या फिर आप मेडिसिनल बॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ देर इस पोजीशन में बने रहें।

  • अब कमर से नीचे झुकते हुए डम्बल को नीचे की तरफ बाएं घुटने की तरफ लायें।

  • इसके बाद डम्बल को फिर से शुरुवाती पोजीशन में रख दें, तब जाकर एक सेट पूरा हुआ।

  • ऐसे 3-3 सेट्स को कम से कम 15 बार दोनों साइड से दोहरायें।

  • इसे करने से पहले इस बात का ध्यान ज़रुर रखें कि आपने पहले ही वार्मअप कर लिया हो। वार्मअप के कारण आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से पूरी तरह तैयार हो जाते हैं जिसके कारण किसी भी तरह की इंटेंस एक्सरसाइज करना आसान हो जाता है। वार्म अप से मांसपेशियों में ब्लड का सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है।

बोनस टिप्स: एक बात जान लें कि जब तक आप अपने पेट के आस पास वाले हिस्से से जमे अतिरिक्त फैट को खत्म नहीं करेंगे तब तक एब्स बना पाना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए आपको कार्डियो एक्सरसाइज के साथ बैलेंस्ड हेल्दी डायट भी उतनी ही ज़रूरी है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source