सिर्फ इस एक योगासन को करके पायें मनचाहा बॉडी शेप

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इस योगासन को न करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

क्या आप अपने पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर और पीठ को सही शेप देना चाहते हैं? तो इसके लिए आपको अलग अलग कई योगासन करने की कोई ज़रूरत नहीं है बल्कि सिर्फ एक ही योगासन करके आप आसानी से मनचाहा बॉडी शेप पा सकते हैं। डेकासन या एयरोप्लेन पोज आपके पैरों और पूरे शरीर को सही शेप देने के लिए सबसे आसान और असरदार योगासन है। आइये जानते हैं इसे करने का सही तरीका-

कैसे करें :

  • गहरी सांस लें और अपने हाथ को सिर के ऊपर की तरफ उठायें। हाथो को ऐसे उठायें जिससे कंधों में और सीने में खिंचाव बढ़ जाये।

  • अब अपनी एड़ियों को ऐसे उठायें जिससे शरीर का सारा भार अंगूठे पर पड़े और इस दौरान शरीर को ऊपर की तरफ खीचनें की कोशिश करें।

  • इस पोजीशन में बने रहते हुए सारा भार दाहिने पैर पर रखें और शरीर को आगे की तरफ झुकाते हुए बाएं पैर को पीछे की तरफ उठायें।

  • अब दाहिने पैर के अंगूठे पर दवाब डालते हुए शरीर को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें और बैलेंस बनाने के लिए बाएं पैर की मांसपेशियों का इस्तेमाल करें।

  • अपने हाथो को अब पूरी तरह फैला लें और अब बाएं पैर को पीछे की दिशा में और ऊपर छत की तरफ उठायें।

  • इस पोजीशन में जितनी देर बने रह सकते हैं उतनी देर रहें फिर बाएं पैर को धीरे धीरे नीचे ले आयें। अगर आप सामने रखी किसी एक चीज को देखते हुए फोकस करें तो ऐसे में शरीर का बैलेंस बनाना काफी आसान हो जाता है।

  • अब यह पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहरायें।

नोट:

  • अगर आपको पहले से ही हिप्स, कंधों या पीठ में कोई इंजरी है तो इस आसन को न करें।

  • अगर आप डायरिया या हाई ब्लड प्रेशर जैसी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो भी इस योगासन को न करें।

  • हाथो और पैरों को उतना ही फैलाएं जिससे आपका बैलेंस न बिगड़े अन्यथा बैलेंस बिगड़ने के कारण आपको चोट भी लग सकती है। ये योगासन आपके शरीर को लचीला भी बनता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source