... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST
क्या आपको पता है कि दौड़ने के क्या लाभ हैं? आपको बता दें कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन अचानक दौड़ लगाने से आपको कई जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए दौड़ने से पहले दो-तीन मिनट तेज चलना एक बेहतर वार्म-अप एक्सरसाइज है। इससे अचानक होने वाले खिंचाव और चोट लगने की संभावना कम हो जाती है और आपको दौड़ने में भी आसानी रहती है। गोल्ड जिम इंडिया का फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेडनेकर आपको तीन आसान वार्म-अप एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें आपको दौड़ने से पहले करनी चाहिए।
1) माउंटेन क्लाइमर- इसे करने के लिए सबसे पहले आप पुशअप वाली पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद अपने कोर को झुकाएं, घुटनों को सीधा रखें और सीधा पैर आगे लाएं। इसके बाद सीधा पैर पीछे ले जाएं और उल्टा पैर आगे लाएं। इसे पहले कम से कम एक मिनट तक करें और उसके बाद आप समय बढ़ा सकते हैं।
2) वाकिंग लन्ज- पैरों को एक साथ मिलाकर खड़े हो जाएं और फिर अपना सीधा पैर आगे रखें। अपना उल्टा हाथ आगे लाएं, हिप्स नीचे ले जाएं और दोनों घुटने मोड़ लें। आपके आगे का घुटना आपके टखने पर होना चाहिए और पीछे का घुटना फर्श की ओर होना चाहिए। आपके पीछे का घुटना जमीन से ऊपर रहे। अब अपने उल्टे पैर से धक्का देते हुए वापस ऊपर उठें। अपने उल्टे पैर को सीधे पैर के आगे लाएं। इसी तरह उल्टे पैर से भी करें। और इसे 15 बार दोहराएं।
3) टेबलटॉप लिफ्ट- अपने पैरों को फैलाकर बैठ जाएं और अपने हाथों को अपनी पीठ के पीछे आठ इंच दूर रखें। सांस लेते हुए अपने घुटने मोड़ें और अपने हिप्स को जमीन से ऊपर उठाएं, जिससे आपका धड़ जमीन के समानांतर रहे। आपके हाथ आपके कंधों के नीचे होने चाहिए और टखने आपके घुटनों के नीचे हों। आप अपनी छाती और गर्दन में स्ट्रेच के लिए अपने सिर को पीछे झुका सकते हैं। गहरी सांस लेते हुए इस पोजीशन में रहें और उसके बाद हिप्स को नीचे लाएं और पैरों को सीधा करें। इसे 15 बार दोहराएं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock