... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
क्या आपका मोटा पेट आपका सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है? अगर आपके पूरे शरीर के केवल पेट वाले हिस्से पर फैट जमा हुआ है, तो आपको घबराने की ज़रुरत नहीं है। अब आप एक आसन एक्सरसाइज़ से अपने 'कमरे जैसे पेट को कमर' बना सकते हैं। ये एक्सरसाइज़ है, पुश-अप रोटेशन (push-up rotation)। अगर आप विभिन्न तारक की एक्सरसाइज़ करके बोर हो गए हैं, तो यकीनन इसे करने में आपको मजा आएगा और आपको फायदा भी होगा। इसके लिए आपको किसी उपकरण और किसी खास जगह की भी ज़रुरत नहीं है। पढ़ें: इन 4 आसान एक्सरसाइज़ से बनाएं बैक मसल्स
गोल्ड जिम के फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेड़नेकर के अनुसार, इस एक्सरसाइज़ से न केवल आपके पेट को कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपके आर्म्स, शोल्डर, लोअर बेक और हिप्स में भी निखार आएगा।
ऐसे करें ये एक्सरसाइज़
इस एक्सरसाइज़ को कम से कम 15 बार दोहराएं। सही लाभ लेने के लिए इस एक्सरसाइज़ को दिन में 2 से 3 बार करें। यकीनन इसे करने से आपको लाभ होगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock