शोल्डर, लोअर बैक, हिप्स, बटक्स को स्लिम एंड सेक्सी बनाने का आसान तरीका

शरीर के ऊपरी हिस्से से वजन कम करने के लिए ज़रूर करें ये आसन

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

शरीर के ऊपरी हिस्से को सुडौल और आकर्षक बनाना भला कौन नहीं चाहता है। अगर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपको कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है, तो आप पूर्वोत्तानासन (purvottanasana) या अप्वर्ड प्लैंक पोज़ ट्राई कर सकते हैं। इस पोजिशन में आपको एक पैर उठाना पड़ता है। ये स्ट्रेच के लिए एक अच्छी मुद्रा है जिससे आपको अपने शोल्डर, बैक, अपर बैक, लोअर बैक और हिप्स को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस मुद्रा को करने से आपको शोल्डर, लोअर बैक, हिप्स और बटक्स से फैट हटाने में मदद मिलती है। योगा एक्सपर्ट सुनैना रेखीआपको इस आसन को करने का तरीका बता रही हैं। पढ़ें- इस आसान आसन से अपनी कमर को बनाएं स्लिम एंड सेक्सी

ऐसे करें ये मुद्रा

  • योग मैट पर पैर फैलाकर बैठ जाएं।
  • अपने हाथ हिप्स के पीछे थोड़ी दूरी पर ज़मीन पर रखें। हाथों की उंगलियां आपके शरीर की तरफ होने चाहिए।
  • अब सांस लेते हुए हाथों और पैर से नीचे की ओर जोर लगाते हुए अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
  • अब धीरे से अपने कंधे नीचे झुकाएं और अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं। इस मुद्रा में रहकर अपनी गर्दन न हिलाएं।
  • अब धीरे-धीरे अपना बायां पैर उठाएं अपने कंधों को एक दूसरे के सामने फैलाएं।
  • इस स्थिति में रहते हुए लंबे समय तक एक गहरी सांस लें। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपना पैर, शरीर नीचे लाएं और शूरुआती मुद्रा में लौट जाएं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आप पहली बार ये आसन कर रहे हैं, तो अपने शरीर को एक साथ उठाने की बजाय धीरे-धीरे उठाएं।
  • अपने कूल्हे को उठाने के लिए उंगलियों के बजाय एड़ी का प्रयोग करें। इससे बेहतर मुद्रा बनाने में मदद मिलेगी। अगर आपको शरीर उठाने में परेशानी हो रही है, तो आप घुटने मोड़ सकते हैं।
  • अगर आपकी कलाई में किसी तरह की चोट है या आप कार्पल टनल सिंड्रोम से पीड़ित हैं, तो आप ये आसन ट्राई ना करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source