वजन कम करने के लिए पियें धनिये-पुदीने का टेस्टी जूस

अगर कई जतन के बाद भी आपका वजन नहीं घट रहा है, तो ये हेल्दी स्मूदी ज़रूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

वजन घटाने में सही डायट का अहम रोल होता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि कम और चुनिंदा चीजें खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी, तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। आपको बता दें कि न्यूट्रीनिश्ट और डाइअटिशन भी ऐसा मानते हैं कि एक साथ पूरा खाना नहीं खाना चाहिए बल्कि हर दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए। इससे ना केवल ब्लड ग्लूकोज लेवल के घटने-बढ़ने को रोकने में मदद मिलती है बल्कि चयापचय दर (metabolic rate) को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। पढ़ें: इस आसान एक्सरसाइज़ से अपने पेट को बनाएं स्लिम एंड सेक्सी

आप हर दो घंटे में थोड़े नट, हल्का स्नैक्स और थोड़े फल खा सकते हैं। लेकिन एक समय में ये सारी चीजें बोरिंग लगने लगती हैं। लोग ऐसा भी मानते हैं कि केले और चीकू जैसे फलों से बनने वाली स्मूदी भी हेल्दी होती है और इनसे वजन कम करने में सहायता मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि ये बात सच नहीं है। सभी फल वजन कम करने में सहायक नहीं हैं। डिब्बाबंद फलों के रस में भारी मात्रा में शुगर होता है और इनका इस्तेमाल किसी भी कीमत पर नहीं करना चाहिए।

पनाचे स्किन एंड हेयर क्लिनिक एंड स्लिमिंग सेंटर की डॉक्टर नम्रता भारमबे के अनुसार,वजन कम करने के लिए आप खाने के अंतराल में अपना पेट भरा हुआ रखने के लिए स्वादिष्ट ग्रीन जूस पी सकते हैं। ये ग्रीन जूस है धनिये और पुदीने का। फाइबर से भरपूर ये जूस आपको भूख नहीं लगने देता है। धनिये में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व (micronutrients) आपको डेटोक्स करने और पुदीना स्किन पर रोनक लाने में सहायक है।

ऐसे बनाएं ये जूस

  • धनिये और पुदीने का बंच अच्छी तरह धो लें।
  • इन दोनों को ब्लेंडर में डालकर थोड़ा काला नमक, काली मिर्च व एक गिलास पानी मिला लें और ब्लेंड कर लें।
  • इसमें आधे नींबू का रस मिला लें।
  • टेस्टी ग्रीन जूस तैयार है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source