... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
एका पदा उर्ध्व धनुरासन (Eka pada urdhva dhanurasana) या ब्रिज पोज़ को एक पैर ऊपर उठाकर किया जाता है। योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा के अनुसार, ये एक ऐसा एडवांस योग पोज़ है, जिससे योग के अन्य पोज़ की तुलना में ज्यादा लाभ मिलते हैं। इससे आपकी रीढ़ को अधिक लचीला बनाने, कंधे, छाती, हाथ-पैर और पेट को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है। ये आपकी लोअर बैक हिप्स और लेग्स से फैट हटाने में भी मददगार है। जब आप इस मुद्रा में पीछे की तरफ खिंचाव की स्थिति में होते हैं, तो आपको झुके हुए हिस्से से फैट कम करने में मदद मिलती है। पढ़ें: इस आसान एक्सरसाइज़ से अपने पेट को बनाएं स्लिम एंड सेक्सी
अभिषेक के अनुसार, इस आसन को करते समय पीछे की ओर झुकने से आपको अपना सीना पूरी तरह खोलने में मदद मिलती है, जिस वजह से फेफड़ों के लिए ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होती है और श्वसन प्रणाली दुरुस्त होती है। ये आसन अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए भी अच्छा होता है। इतना ही नहीं ये हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से भी बचाने में सहायक है। इस आसन को रोजाना सुबह करने से आप दिनभर सक्रिय रहेंगे।
इस आसन को करने का तरीका
इन बातों का रखें ख्याल
चित्र स्रोत - Shutterstock