सेक्सी कमर पाने के लिये करें ये योगासन

Lower Back और Hips के बढ़े हुए फैट को कम करके कमर को सही आकार देने में अर्ध भेकासन योग काफी असरदार है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अगर आप अपने कमर के चारों तरफ बढ़े हुए मोटापे से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो योग विशेषज्ञ अभिषेक शर्मा द्वारा बताये हुए इस योगासन की मदद से आप उससे छुटकारा पा सकते हैं। अर्ध भेकासन या हाफ फ्रॉग पोज आपके लोअर बैक और हिप्स के बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे आसान तरीका है। इसको करने से आपके लोअर बैक हिप्स में काफी तनाव पैदा होता है जिससे उस हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जैसे जैसे आप अपने बैक की मसल्स को मजबूत करेंगे और उन्हें एक सही आकार देंगे तो धीरे धीरे शरीर के उस हिस्से से फैट ख़त्म होने लगेगा। इसके अलावा अर्ध भेकासन रिलैक्स पाने के लिये एक बेहतरीन पोज है और यह आपके घुटने के जोड़ों को भी ठीक कर देता है।

योग करने का तरीका :

  • पेट के बल योगा मैट पर लेट जायें।

  • जब आप सांस को अन्दर लें उस समय दोनों हाथों से जमीन पर दवाब बना कर अपने पूरे धड़ और सिर को उठायें।

  • सांस छोड़ दें और अपने बायें घुटने को कुल्हे के बायें वाले हिस्सों की तरफ मोड़ें। इससे आपको अपने कूल्हों में काफी तनाव महसूस होगा।

  • अब अपने बायें हाथ को पीछे की तरफ मोड़कर अपने हाथ से उस पीछे की तरफ मुड़े हुए पैर को पकड़ें। इस दौरान दाहिने हथेली को जमीन पर सपोर्ट के लिए रखें।

  • गहरी साँसे लें और इस पोजीशन में एक मिनट तक रहें।

  • अब बाएं पैर को आराम दें और यही प्रक्रिया अब दाहिने पैर के साथ दोहरायें। ऐसा करने से एक राउंड पूरा होगा और आपको ऐसे 5-6 राउंड करने चाहिये।

शुरुवात करने वालों के लिए टिप्स:

  • अगर आप इस योग आसन की शुरुवात करने जा रहे हैं तो शरीर के निचले हिस्से के नीचे एक तकिया लगा लें इससे पूरे धड़ को ऊपर उठाने में आसानी रहेगी।

  • इसके अलावा अगर आपका हाथ, पीछे पैर को नहीं छू पा रहा है तो पैर को पकड़ने के लिये पट्टी का सहारा लें।

ध्यान रखने वाली बातें:

  • अगर आपके कंधे, घुटने या लोअर बैक में किसी तरह की कोई इंजरी है तो इस आसन को न करें।

  • इसके अलावा अगर आप अनिद्रा या माइग्रेन से पीड़ित है तो भी इस आसन को न करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source