वज़न घटाने की ऐसी सच्ची 3 कहानियां, जो आपको देंगी प्रेरणा!

Weight Loss करने का इससे मज़ेदार तरीका शायद ही कोई और हो!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

किसी मोटे इंसान से पूछिये, वज़न घटाना कितना मुश्किल काम है। वज़न घटाने के लिए न सिर्फ ढेर सारी मेहनत चाहिए होती है, बल्कि लगातार मोटिवेशन भी जरूरी है। लेकिन इन सबके बावजूद अगर वज़न नहीं घट रहा तो मुमकिन है आपको वजन घटाने के पुराने घिसे पिटे तरीकों में इंट्रस्ट न आ रहा हो, इसलिए आप अपना 100 परसेंट दे ही नहीं पा रहे हों। ऐसे में आपको कोई ऐसा टूल खोजना पड़ेगा जिसमें मज़ा भी आए, और वज़न भी घटे। ऐसा ही एक तरीका है ज़ुम्बा डांस। जुम्बा आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकता है, फैट पिघला सकता है और शरीर को मजबूत भी बना सकता है। हमने ऐसी कुछ महिलाओं से उनकी कहानी सुनी जिन्होंने जुम्बा के जरिये अपना वज़न काफी कम किया है।

ज्योति ने एक साल में 10 किलो वजन घटाया

ज्योति को 18 किलो वज़न कम करना है, ये उसका गोल है। और जुम्बा की मदद से वो आधा गोल पूरा कर चुकी है। उन्होंने ऐसा कैसे किया, जानिये उन्हीं की ज़बानी –

मेरी उम्र 26 साल है। मेरे अनियमित काम और डायट शेड्यूल की वजह से ढाई साल में मेरा वजन 15 किलो बढ़ गया। पुराने कपड़ों में जब मैं फिट नहीं हो पाई तो बहुत डिप्रेशन महसूस हुआ। जॉगिंग करने का सोचा, तो एक दो दिन में ही बोरियत महसूस होने लगी। फिर मैंने जुम्बा करने का फैसला किया। मैं एक डेमो क्लास में गई, और मेरे लिए वर्कआउट की परिभाषा बदल गई। ये बिल्कुल बोरिंग नहीं था। एक घंटे का ये वर्कआउट शानदार था। क्लास खत्म होते-होते मेरे चेहरे पर कमाल का ग्लो आ चुका था। तब से मैं हफ्ते में तीन बार जुम्बा क्लास जाती हूं। मुझे अच्छा डांस नहीं आता, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ा। जुम्बा परफेक्ट डांस नहीं है, बल्कि हर मूव पर खास ध्यान देना है जिससे शरीर के हर हिस्से पर असर पड़े। मुझे लगभग एक साल हो गया है जुम्बा करते हुए और मैंने 10 किलो वज़न घटा लिया है।

Jyoti

प्रेगनेंसी के बाद अलीशा ने एक साल में घटाया 12 किलो वजन

अलीशा ने प्रेगनेंसी के 12 किलो वज़न को एक महीने में घटाया, वो भी हेल्दी तरीके से। अलीशा जुम्बा की मदद से कर आई। पढ़िये उन्हीं के शब्दों में उनकी कहानी-

मेरी उम्र 31 साल है और मैं 20 महीने की बच्ची की मां हूं। मेरी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है, जिसमें मेरा वजन काफी बढ़ गया था। वज़न बढ़कर 63 किलो हो चुका था। मैं एक्स्ट्रा वजन से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती थी और इसके लिए मैंने जुम्बा का सहारा लिया। अब मुझे जुम्बा करते हुए एक साल हो गया है और इस दौरान मैंने 12 किलो वजन घटाया है। मैंने प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ाया हुआ सारा वजन कम कर लिया है, खासतौर पर पेट का हिस्सा। हालांकि इसके लिए मेरा एक स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन बै। मैं अभी भी हफ्ते में दो तीन बार एक घंटे के लिए जुम्बा करती हूं। हर रोज सुबह 30 मिनट की वॉक। ऑफिस से लौटने के बाद बेटी को संभालने में भी अच्छी खासी भागदौड़ हो जाती है। कोई खास डायट प्लान नहीं है मेरा लेकिन मैं जंक फूड, सफेद चावल और सॉफ्ट ड्रिंक नहीं लेती।

Alisha

जुम्बा की मदद से 40 की उम्र में पदमा ने पाई फिट बॉडी

40 की उम्र में फिट रहना महिलाओं के लिए आसान नहीं, लेकिन पदमा शिंपी ने ऐसा आसानी से कर लिया। जानते हैं कैसे –

मैं 41 साल की हूं और तकरीबन एक साल पहले मेरी एक करीबी दोस्त ने मुझे जुम्बा के बारे में बताया। मुझे वजन कम तो नहीं करना था लेकिन ऐसी कोई एक्टिविटी चाहिए थी जो मुझे फिट रखे। शुरुआती जुम्बा क्लास थोड़ी अजीब थी। लेकिन फिर इंट्रक्टर ने कुछ ही दिन में सही स्टेप सिखा दिए और फिर मैंने इसका मज़ा उठाना शुरू किया। जब मैंने जुम्बा शुरू किया था मेरा कोई वेट लॉस गोल नहीं था, लेकिन धीरे धीरे मेरी बॉडी टोनअप हो गई और मुझे अब बहुत हल्का महसूस होता है। स्टैमिना बढ़ गया है, अब मैं एक घंटे के जुम्बा सेशन में एक मिनट भी आराम नहीं करती। मैं हफ्ते में दो बार जुम्बा करती हूं और कोशिश करती हूं ये फन डांस वर्कआउट मिस न हो।

Padma

उम्मीद है, तीनों के एक्सपीरियेंस पढ़कर आप भी जुम्बा की मदद से अपना वज़न घटाने के लिए मोटिवेट हुए होंगे। अगर ये कर सकते हैं, तो आप क्यों नहीं?

चित्र स्रोत – TheHealthSite.com


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source