अगर आप अर्ध चंद्रासन यानि मून पोज़ करते हैं तो आप अर्द्ध चंद्र चपासन (sugarcane pose) ट्राई कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट प्रज्ञा भट्ट के अनुसार, इस बैलेंसिंग योगासन से आपके हिप्स, हैमस्ट्रिंग, बटक्स और थाई को टोन और स्ट्रेचिंग मिलती है। क्योंकि इस आसन से आपकी लोअर बैक पर असर पड़ता है। इस पोज़ से आपको लोअर बैक, हिप्स, हैमस्ट्रिंग बटक्स और थाई का वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इससे पेट की मसल्स को टोन -अप किया जा सकता है और आपके बैलेंस, फोकस, फ्लेक्सिबिलिटी और को-ऑर्डनेशन में सुधार मिलता है।
इस तरह करें ये योगासन
इसे करते समय अपना लेफ्ट हैंड मजबूती से फर्श पर रखें और सांस लेते हुए अपने दाहिने पैर को हवा में उठाएं। इस पोजीशन में रिलैक्स रहें और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें।
सांस लेते समय अपना दाहिना पैर अंदर की ओर मोडें और अपने सीने की ओर लाएं। जब सांस छोड़े तो अपने दाहिने हाथ को दाहिने पैर के पीछे ले जाएं। यानि आपको अपने दाहिने हाथ से पैर का ऊपरी हिस्सा पकड़ना है।
You may like to read
जब आप इस पोजीशन में आराम की मुद्रा में आ जाएं, तो उसके बाद अपने दाहिने पैर को अपने शरीर के सामने अंदर खींचने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपकी क्वाड्रिसेप्स को ज्यादा स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे कि अपने पैर को जितना संभव हो, उतना ही मोड़े अन्यथा आपके घुटने में चोट लग सकती है।
पहली पोजीशन में वापस आने से पहले 5 से 6 हल्की सांस लें। अब धीरे से अपना पैर फर्श पर रखें और दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें।
टिप्स
बेहतर स्थिरता और अधिक पहुंच के लिए आप अपने दाहिने हाथ के नीचे एक ब्लॉक रख सकते हैं।
अगर आपको अपने पैर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, तो अपने आर्म्स के लिए पैरों को उठाने के लिए एक पट्टा बांध सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी कमर, टखने और घुटने में दर्द या चोट है, तो आप इस आसन को ना करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.