9 से 10 घंटे काम करने वाले लोग इन 5 तरीकों से कम करें वजन

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि काम के चलते आपको वर्कआउट का समय नहीं मिल पाता है, तो आप गलत हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 23, 2017 1:44 PM IST

देर तक काम करना, तनाव, उल्टी सीधी चीजें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। जाहिर है अगर आप नौ से दस घंटे तक काम करते हैं, तो ऐसे में आपको एक्सरसाइज़ करने का समय नहीं मिल पाता है। क्या आप वजन कम करने के तरीके जानते हैं? खैर अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप देर तक काम करने के बाद भी अपना वजन कम कर सकते हैं।

(1) सबसे पहले आप तैयार रहें- सबसे पहले आप खुद को समझें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने बारे में सोचें। इससे आपको समय से सोने और एक्सरसाइज़ करने के लिए समय निकालने के लिए प्रेरणा मिलेगी। बाद के कामों को लेकर अभी से परेशान ना हो। जिम जाएं और रनिंग करें।

(2) दोनों टाइम का खाना एक साथ बना लें- दिनभर थकावट के बाद रात का खाना बनाना सबसे मुश्किल काम है। इसलिए कई लोग नूडल या खाना आर्डर कर लेते हैं। बाहर के खाने से बचने के लिए लंच और डिनर के लिए एक साथ खाना बना लें। इसके बाद आपको रात को केवल खाना गर्म करने की जरूरत पड़ेगी।

(3) खाने पर कंट्रोल रखें- ऑफिस में स्नैक्स खाने पर कंट्रोल करें। सुबह और शाम को एक्सरसाइज़ के लिए समय निकालें। इसके लिए प्लान बनाएं। घर आने के बाद मोबाइल या आय चीजों में लगने की बजाय जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि आप साथ से आठ घंटे की नींद ले सकें।

(4) बाहर भी सोच समझकर खाएं- बाहर दोस्तों के साथ खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। बेशक आप दोस्तों के साथ बाहर जाना नहीं छोड़ सकते हैं लेकिन अपने खानेपीने पर तो कंट्रोल रख ही सकते हैं। इसलिए बाहर ज्यादा कैलोरी वाली चीजों को खाने से बचें।

(5) वजन घटाने के लिए गोल सेट करें- लंबे गोल को अचीव करना मुश्किल होता है। इसलिए छोटे गोल सेट करें। तय करें कि अगले एक महीने में आप क्या करना चाहते हैं। जैसे अगले एक महीने में आप तीन किलो वजन कम करना है, योग क्लस अटेंड करनी है या जिम जाना है। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.