पास्ता खाना पसंद है? ऐसे बनाएं उसे लो-कैलोरी और हेल्दी

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पास्ता को हेल्दी बनाने की खास टिप्स।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 9, 2017 3:23 PM IST

पास्ता खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है सेहत के लिहाज से यह उतना ही हानिकारक होता है, क्योंकि पास्ता में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत होती है। लेकिन ऐसे भी तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप पास्ता को हेल्दी बना सकती हैं, वह भी अपनी डायट में कोई बदलाव किए बिना। जी हां, न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी से जानिए किस तरह आप बिना किसी पछतावे के जी भरकर खा सकते हैं पास्ता।

• पास्ता में थोड़ा सी-फूड मिलाएं। इस तरह आपको थोड़े प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा फैटी-3 एसिड्स भी मिलेगा और इन्हें पास्ता में ऐड करना मुश्किल भी न होगा।

•अगर आप पास्ता में बीन्स मिलाएंगे तो कम खाने की ज़रूरत पड़ेगी आपको। यह आपका पेट भरेगा और आपको थोड़ा-ज़्यादा फाइबर और प्रोटीन मिलेगा। इसी तरह आप अपने पास्ता में चना और दालें या अंकुरित अनाज भी मिला सकते हैं।

• पास्ता में जो सॉस आप मिलाते हैं हो सकता है उनमें शक्कर और कैलोरीज़ की मात्रा अधिक हो, इसलिए थोड़ा सोचसमझकर इन्हें शामिल करें। आप पास्ता में ढेर सारा सॉस डालने की बजाय ढेर सारी सब्ज़ियां डालें। मशरुम, बैंगन, गाजर, ज़ुकिनी कुछ ऐसी ही स्वादिष्ट और अच्छी सब्ज़ियां हैं।

• होल ग्रेन पास्ता खरीदें और उनके पोषक तत्वों के बारे में भी पता करें। आप पास्ता में क्विनोआ (quinoa) मिलाकर उसे और शक्तिवर्धक बना सकते हैं।

• पास्ता बनाने से पहले उसकी मात्रा तय कर लें। पास्ता की एक सर्विंग एक कप पके हुए अनाज के बराबर होती है। खाना पकने के बाद संभलकर खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए ज़रूरी है कि खाना पकाने से पहले खाने को सही माप ज़रूर लिया जाए।

• एक हल्का और पतला पास्ता सॉस तैयार करें। मारिनारा (marinara) की जगह अपने पास्ता सॉस में पेस्तो(pesto)मिलाएं, इससे पास्ता सॉस हल्का होगा। पेस्तो में मौजूद ऑलिव ऑयल आपको आवश्यक मात्रा में फैट्स प्रदान करेगा।

• अपनी पास्ता डिश में बढ़िया मसाले भी ऐड कर सकते हैं आप। मसालों के स्वाद और फ्लेवर की वजह आपको कम मात्रा में पास्ता खाकर ही संतुष्टि होगी। पास्ता बनाने के पारंपरिक तरीकों में इस्तेमाल होनेवाली चीज़ें जैसे पार्सले (parsley), ऑरेगनो (oregano) और बेसिल (basil) भी काफी बेहतर हो सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source