मैं अपनी लंबाई कैसे बढ़ा सकता हूं?

क्‍या आपको अपनी कम लंबाई के चलते मजाक का पात्र बनना पड़ता है? अगर हां, तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

मैं 15 साल का लड़का हूं और मेरी लंबाई  5 फीट 2 इंच है। मैं अपनी हाइट बढ़ाना चाहता हूं लेकिन मैं ये नहीं जानता कि इसके लिए क्‍या किया जाए। कृप्‍या मुझे कुछ टिप्‍स दें और ऐसी कुछ एक्‍सरसाइज के बारे में बताएं, जिनसे मेरी हाइट बढ़ सकती है।  पढ़ें- जल्दी लंबाई बढ़ाने के लिए ये योगासन करें

इस सवाल का जवाब न्‍यूट्रिशनिस्ट एकता टंडन ने दिया है।

पहली बात ये कि आप अभी केवल 15 साल के हैं और आपका शरीर विकसित हो रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि अभी आपकी हाइट कुछ इंच बढ़ सकती है। लेकिन आपको ये समझना होगा कि हाइट का बढ़ना जीन पर निर्भर करता है। अगर आपके परिवार के सदस्‍यों की हाइट कम है तो, आपके लंबे होने की संभावना कम हो सकती है। बावजूद इसके आप कुछ तरीके अपनाकर कुछ हद तक अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं।

एकता टंडन के अनुसार, विकसित हो रहे युवा शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा की ज़रूरत होती है, जो उचित डायट से मिलती है। सही खानपान आपके शरीर को विकसित करने और बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद ज़रूरी है। हम नीचे डायट प्‍लान दे रहे हैं, जिसके जरिए आपको लंबाई बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

ब्रेकफास्‍ट

दूध के साथ ओट (कुछ फल और नट मिला सकते हैं)- 1 कटोरी।

वेजिटेबल सेवई- 1 कटोरी, एग सैंडविच-1, पनीर स्‍टफ्ड रोटी या मिस्‍सी रोटी-1।

मिड मॉर्निंग

फ्रूट सलाद, फ्रेश फ्रूट जूस, नींबू का पानी या छाछ-1 गिलास।

लंच

चपाती (चना आटा और ओट्स मिश्रित आटे की)-2 , हरी सब्‍जी, दाल/ चिकन-1 कटोरी, सलाद/ वेजिटेबल पुलाव और दही।

शाम का नाश्ता

चिकन, वेजिटेबल टिक्‍की सैंडविच/ अंकुरित और आलू की चाट/ शकरकंदी चाट/ ढोकला/ वेजिटेबल व्‍हीट नूडल्‍स- 1 कटोरी।

डिनर

सूप-1 कटोरी, चपाती, हरी सब्‍जी, दाल/चिकन-1 कटोरी, सलाद/चिकन पास्‍ता।

एक्‍सरसाइज ज़रूरी

एक्‍सरसाइज से आपके शरीर को विकसित होने में मदद मिलती है। स्‍ट्रेचिंग और पुल-अप्स करने से हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई रिसर्च जारी नहीं हुई है। खेलकूद गतिविधियां करते रहने से भी स्‍वास्‍थ्‍य पर बेहतर प्रभाव पड़ता है।

अच्‍छी नींद ज़रूरी

शरीर के विकास में नींद अहम भूमिका निभाती है। आप 8 से 9 घंटे सोने का प्रयास करें। सोने पर व्‍यक्ति का शरीर मानव विकास हार्मोन जारी करता है।

शराब और नशे दूर रहें

शराब और धूम्रपान आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकते हैं। यहां तक की अपनी डायट में जंक फूड और उच्‍च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बचना चाहिए। इनसे भी आपका शरीर प्रभावित होता है।

इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत करें

अच्‍छे खानपान से आपका इम्‍यून सिस्‍टम भी मजबूत होगा और आप कम बीमार होंगे। किसी भी बीमारी में शरीर बुरी तरह प्रभावित होता है।

अगर ऊपर दिए गए सुझाव का पालन करने के बावजूद आपके शरीर में कोई विकास नहीं होता और आपकी लंबाई नहीं बढ़ती है तो, आपको इस संबंध में डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए।

मूल स्रोत -How can I increase my height?

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source