इन टिप्स को फॉलो करेंगें तो पार्टी में खाने के बाद भी रहेंगें हेल्दी

क्या आप भी पार्टी में ज़रूरत से ज्यादा खाकर अपनी तबियत ख़राब कर लेते हैं! पढ़िए इससे बचने के कुछ टिप्स

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

नये साल और छुट्टियों के आते ही आप सबका मन खूब सारी पार्टी करने का करता है वैसे तो ये पार्टियाँ आपकी ज़िन्दगी को और खुशनुमा बनाती हैं लेकिन कई बार लोग इस ख़ुशी के मौके पर इतना ज्यादा खाना खा लेते हैं कि अचानक ही उनका वजन कई किलो बढ़ जाता है। अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो चिंता न करें हम आपकी परेशानी दूर किये देते हैं बस आप आगे बताये हुए टिप्स को सीरियसली फॉलो करें। बॉन हैप्टी एप की फाउंडर आकांक्षा झलानी यहां ऐसे ही कुछ टिप्स बता रही हैं।

  • सबसे पहले खुद को इस चीज के लिए तैयार करें कि आप ज़रूरत से ज्यादा खाना नहीं खायेंगें। इसके लिए कभी भी पार्टी में खाना खाएं तो आधा पेट खाना ही खाएं और अपनी प्लेट में जितना अधिक से अधिक हो सके फ्रूट्स और हरी सब्जियां शामिल करें। अपने सबसे पसंदीदा डिश को सबसे पहलें खाएं बाकी को अनदेखा करें।
  • कभी भी दो टाइम के खानों के बीच ज्यादा गैप न रखें क्योंकि ऐसा करने पर आप आवश्यकता से ज्यादा खाना खा लेते हैं। कुछ लोगों की ये आदत होती है कि जब शाम को पार्टी होती है तो वे दोपहर का खाना ही नहीं खाते हैं अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यह आदत तुरंत बदल डालें। ऐसा करने से अनियमित ढंग से वजन बढ़ने लगता है।
  • अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं तो पार्टी में अपने ऊपर कंट्रोल रखें और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। कई बार लोग पार्टी में हद से ज्यादा ड्रिंक कर लेते हैं और उसके साथ खाना भी बहुत खा लेते हैं। आप ऐसा न करें और पैग बनाते समय उसमें पानी की मात्रा ज्यादा मिलाएं जिससे आप अल्कोहल से होने वाले डिहाइड्रेशन से बचे रहें। लो कैलोरी वाले ड्रिंक का सेवन करें जैसे कि लाइट बियर, वाइन इत्यादि।
  • पार्टी में खाने से पहले एक बार सारी चीजों का मुआयना कर लें जिससे आप को यह चुनने में आसानी रहेगी कि आपके पसंद की कौन-कौन-सी चीज मेन्यू में है। एक ही बार में प्लेट में बहुत सारी चीजें न भर लें बल्कि जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है उस चीज से खाना शुरू करें। अगर कोई चीज बहुत ज्यादा ऑयली है तो पहले उसे नैपकिन से पोछ लें फिर जाकर उसका सेवन करें।
  • ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वे पार्टी में जाकर मेहमानों के दबाव में आकर या खाने के लालच में आकर ज़रूरत से ज्यादा खा लेते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो ज्यादा खाने से बचने के लिए पार्टी के पहले ही सेब या एक कटोरी ओट्स जैसी कोई भी हाई फाइबर वाली चीज खाकर जाएँ। इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा और अपने आप ही आप ज्यादा खाने से बच जायेंगें।
  • डेज़र्ट देखते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है और फिर वे खुद को खाने से रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में वे इतनी ज्यादा अतिरिक्त कैलोरी हासिल कर लेते हैं जिससे वे अपने वजन कम करने वाले लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आप कोशिश करें कि प्रोटीन बेस्ड या फ्रूट से बने हुए डेज़र्ट ही खाएं साथ ही सीमित मात्रा में खाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source