क्या आप अनिद्रा के शिकार हैं? अच्छी नींद के लिए ट्राई करें ये 2 योगासन

अगर आपको भी रात-रातभर उल्लू की तरह जागने की आदत है, तो ये योगासन जरूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 27, 2017 11:53 AM IST

क्या आपको तनाव की वजह से नींद नहीं आती है? क्या आप अनिद्रा के शिकार हैं? तो आप योग क्यों नहीं करते हैं? योग एक्सपर्ट प्रज्ञा भट्ट आपको कुछ योगासन बता रही हैं जिनसे आपका तंत्रिका तंत्र (nervous system) शांत होता है और आपको अच्छी नींद आती है।

डैंगलिंग पोज़- इस आसन को करने से स्पाइन को मजबूती मिलती है और हार्ट रेट कम होती है। इस मुद्रा से आपके पेट के अंगों की मसाज होती है और आपको गैस व मतली जैसी परेशानी से राहत मिलती है।

Dangling-pose-for sleep

इस आसन को ऐसे करें

  • पैरों के बीच जगह बनाकर खड़े हो जाएं और अपने घुटनों को हल्का सा मोड़कर हिप्स को आगे की तरफ झुका लें।
  • अब अपने सिर को झुकाते हुए फर्श की तरह नीचे ले जाएं और हाथों को भी जमीन पर छोड़ दें।
  • इस पोजीशन में जब तक संभव हो तब तक रहें और उसके बाद वापस पहली मुद्रा में आएं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप हाई बीपी से पीड़ित हैं, तो आपको इस आसन को करने से बचना चाहिए।

वाइड नी चाइल्ड पोज़- यह एक ऐसी शांत मुद्रा है जिसे करने से आपको बहुत ज्यादा बेचैनी में भी आराम मिलता है। इससे आपके लीवर की मसाज होती है और स्पाइन की बेचैनी कम होती है। इससे आपकी नींद को बढ़ावा मिलता है।

Wide-knee-childs-pose-for sleep

इस आसन को ऐसे करें

  • एड़ी के बल बैठ जाएं और घुटनों को फैला लें।
  • अब धीरे-धीरे हाथों को आगे की तरफ फैलाएं।
  • अपने सिर को अपनी भुजाओं के साथ रखें और इस पोज़ में कम से कम तीन मिनट तक रहें।
  • अब इस मुद्रा से सांस लेते हुए बाहर आएं और हाथों से शरीर के ऊपरी हिस्से को दबाएं।
  • धीरे-धीरे उठें और कमर पर ज्यादा दबाव ना बनाएं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं या पीठ के निचले में इंजरी है तो आपको इस आसन को करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाएं भी इस आसन को ट्राई न करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Getty Images, Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.