वज़न घटाने के लिए इन सब्ज़ियों की सलाद खाएं

ये वाली सलाद खाएंगे, तो घटेगा वज़न।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

ये तो आपने सुना ही होगा कि वज़न घटाने के लिए आपकी डायट में सलाद की बहुत अहमियत होती है। लेकिन सिर्फ इसी जानकारी के साथ ढेर सारी सलाद खाने न लग जाएं। आपको ये पता होना ज़रूरी है कि वज़न घटाने के लिए कौन-सी सब्ज़ी को सलाद में शामिल करना सही है।

वज़न कम करने के लिए आपको ऐसा कुछ खाने की ज़रूरत होती है जो आपके फैट से लड़े, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाए और टॉक्सिन शरीर से बाहर निकाले। कच्चे टमाटर और खीरा आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। दोपहर या रात के खाने से पहले खीरे-टमाटर की सलाद खाएं। ये सलाद इस तरह से घटाएगी आपका वज़न –

  • खीरे में हाई-फाइबर होता है। ये बहुत कम कैलोरी वाला होता है, इसे खाने के बाद आपका पेट भरा-भरा रहता है।

  • विटामिन बी आपके शरीर का फैट तोड़ता है। टमाटर में ये तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है।

  • टमाटर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि लाइकोपीन और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं जो आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाते हैं।

  • खीरे में टार्टरिक एसिड (Tartaric acid) होता है जो आपके शरीर के कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलता है। इसलिए कार्बोहाइड्रेट फैट में नहीं बदलता और आपको वज़न कम रखने में मदद मिलती है।

  • खीरा शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।

टिप्स

  • ध्यान रखें कि इन सब्ज़ियों की सलाद में आप हाई-फैट ड्रेसिंग या कोई और ज्यादा कैलोरी वाली चीज़ न मिलाएं।

  • स्नैक टाइम में अगर आप ये सलाद खाएंगे तो हेल्दी तरीके से आपका पेट भरेगा।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ - [1] Roscoe, M. H. (1931). The distribution of the vitamin B complex: Fruits.Biochemical Journal25(6), 2050–2055.

[2] Frusciante L, Carli P, Ercolano MR, Pernice R, Di Matteo A, Fogliano V,Pellegrini N. Antioxidant nutritional quality of tomato. Mol Nutr Food Res. 2007 May;51(5):609-17. PubMed PMID: 17427261.

[3] Hu X, Li Z, Xue Y, Xu J, Xue C, Wang J, Wang Y. Dietary saponins of sea cucumber ameliorate obesity, hepatic steatosis, and glucose intolerance in high-fat diet-fed mice. J Med Food. 2012 Oct;15(10):909-16. doi: 10.1089/jmf.2011.2042. Epub 2012 Aug 16. PubMed PMID: 22897583.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source