सूर्य नमस्कार से पहले और बाद में न करें ये काम

डॉ. अभिषेक शर्मा बता रहे हैं सूर्य नमस्कार के साथ ज़रूरी है वॉर्म अप और कूलिंग डाउन एक्सरसाइज़ेस।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 10, 2017 3:08 PM IST

चाहे आपने अभी-अभी सूर्य नमस्कार का अभ्यास शुरु किया हो या फिर कुछ दिनों से आप इसका अभ्यास कर रहे हो, लेकिन सूर्य नमस्कार करने के सही तरीके के अलावा भी बहुत-सी चीज़ें हैं जिनके बारे में आपको जानने की आवश्यकता है। शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो लेकिन सूर्य नमस्कार से पहले आपको वॉर्म अप करने और सूर्य नमस्कार के बाद शांत होने की आवश्यकता होती है। जिम जानेवालों, डांस सीखने वालों और स्पोर्टस में एक्टिव लोगों के लिए वॉर्म अप और कूलिंग डाउन बहुत ज़रूरी माना जाता है, लेकिन वहीं बहुत से लोगों को लगता है कि सूर्य नमस्कार करते हुए इसकी आवश्यकता नहीं पड़ती।

हॉलिस्टिक फिटनेस एक्सपर्ट, अभिषेक शर्मा, जिन्होंने ‘फिटनेस ऑन द गो’ नामक क़िताब भी लिखी है उनके मुताबिक, यह सोच सही नहीं है। जी हां, अभिषेक कहते हैं कि, अगर आप बहुत दिनों से सूर्य नमस्कार नहीं कर रहे हैं तो वॉर्म अप सेशन आपके लिए ज़रूरी है। क्योंकि यह न केवल आपके शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाकर उसे एक्सरसाइज़ के लिए तैयार करता है। ये 5 चीजें मेटाबॉलिज़्म कम करती हैं और बढ़ाती हैं आपका वजन।  यह कम समय में ही आपको उसके पूरे फायदे पाने में भी मदद करता है। यही नहीं, यह मसल्स में तनाव या चोट का ख़तरा भी कम करता है, जो कि एक्सरसाइज़ और आपके शरीर को स्ट्रेच करने पर होनेवाली एक आम बात है। क्या आप जानते हैं कि सूर्य नमस्कार वेट लॉ़स में मदद करता है?

वॉर्म-अप्स की ही तरह, आपको सूर्य नमस्कार के बाद 10-20 मिनट तक का समय शांत होने के लिए लेना चाहिए। बिना शरीर को शांत किए आपको नहाने नहीं जाना चाहिए। आपके शरीर को तापमान के स्तर पर आने और आपकी तेज़ गति से चल रही हार्ट रेट को सामान्य होने के लिए पर्याप्त समय दीजिए।

इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की ज़रूरत नहीं। ज़मीन पर पीठ के बल लेटे रहिए और इस दौरान आप पवनमुक्तासन जैसे सरल योगासन भी कर सकते हैं। आप सीधा बैठकर 15 मिनट के लिए ध्यान भी लगा सकते हैं और उसके बाद आप स्नान करने जा सकते हैं। अगर ध्यान नहीं करना, तो प्राणायाम से अपने शरीर को रिलैक्स होने दें। इसी तरह, शवासन का अभ्यास भी बेहतरीन होगा जिसमें किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि नहीं होती।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Getty Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source