... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
पिछले कुछ सालों से हॉट योगा का चलन काफी तेजी से दुनिया के हर हिस्से में फैलने लगा है। इस योगा को किसी ज्यादा तापमान वाले और आर्द्रता भरे माहौल वाले कमरे में किया जाता है। यह शरीर के लिए वैसे तो काफी फायदेमंद हैं लेकिन इसे करने से पहले आप इसके हर पहलू की जानकारी होनी चाहिए। जाने माने हॉट योगा एक्सपर्ट वरुण रहेजा यहाँ कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं।
क्लास से पहले खूब पानी पियें: कमरे का तापमान ज्यादा होने के कारण हॉट योग के दौरान शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलने लगता है जिससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए इस योग क्लास में जाने से पहले अच्छे से पानी पीकर जायें और अगर ज़रूरत पड़े तो क्लास के दौरान भी थोड़ा पानी पी सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह: हॉट योगा रूम का तापमान 83–118 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच में होता है इसलिए ये क्लासेज ज्वाइन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ले लें कि कहीं इस तापमान का आपके शरीर पर कोई बुरा असर तो नहीं पड़ेगा। क्योंकि ये माहौल कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को प्रभावित कर देता है।
क्लास से पहले खाएं नहीं: कभी भी खाने के तुरंत बाद हॉट योगा न करें अन्यथा इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। हमेशा खाने और हॉट योगा क्लास के बीच में कम से कम दो घंटे का गैप मेन्टेन रखें। बस क्लास जाने से 15 मिनट पहले हल्के स्नैक के रूप में एक केला खा सकते हैं जिससे योग के दौरान आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती रहे।
क्षमता से ज्यादा न करें:हॉट योगा इतना थका देने वाला होता है कि कई बार लोगों के सर में दर्द या मसल क्रैम्प जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा तभी होता है जब आप अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा करने का प्रयास करने लगते हैं। जब भी योग के दौरान सर में दर्द, मसल क्रैम्प, मिचली आना या बहुत ज्यादा प्यास लगने जैसी समस्याएं हो तो तुरंत योगा करना बंद कर दें और उस तापमान से बाहर निकलकर थोड़ी देर आराम करें और पानी पियें।
कपड़ो का चुनाव: जब भी हॉट योगा करने जाएँ तो उस समय अपने कपड़ों के चुनाव पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए खासतौर पर हॉट योगा के लिए डिजाईन किये गये कपड़े खरीद लें। इसके अलावा अपनी योगा मैट पर एक टॉवल बिछा दें जिससे ग्रिप भी बनी रहे और पसीने के कारण आप फिसले नहीं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock