... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
जिन लड़कियों के ब्रेस्ट साइज़ काफी बड़े हो जाते हैं उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अक्सर देखा गया है कि बड़े ब्रेस्ट वाली लड़कियां बाहर दौड़ने या एक्सरसाइज करने से परहेज करती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि योग से ब्रेस्ट के साइज़ को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हमने इस बारे में योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा से बात की, उन्होंने बताया कि नियमित रूप से 6 महीने तक इन आसनों को करने से आप अपने ब्रेस्ट को एक खूबसूरत आकार दे सकती हैं।
योग करने से आपके ब्रेस्ट के नीचे स्थित पेक्टोरल मसल्स को सही आकार मिलता है जिससे आपके ब्रेस्ट और अंडरआर्म्स के बीच वाले हिस्से से मोटापा कम होने लगता है। जिससे आप पहले की तुलना में पतली और छरहरी दिखने लगती हैं। इसके अलावा योग से आपके सीने की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही 4 योगासनो के बारे में जो आपके ब्रेस्ट के शेप को बेहतर करती हैं।
सूर्य नमस्कार : सूर्य नमस्कार करने से आपके सीने की मांसपेशियों मजबूत होती हैं और आपके पूरे शरीर को एक सही आकार मिल जाता है। रोजाना सुबह 20 बार सूर्य नमस्कार करने से आपके सीने के आस पास वाले हिस्सों का मोटापा कम हो जायेगा और आपके ब्रेस्ट का साइज़ भी कम हो जायेगा।
सेतु बंधासन : यह योगासन न सिर्फ आपके ब्रेस्ट की मजबूती को बढ़ाने में मदद करती है बल्कि उसके शेप को भी पहले से बेहतर बनाती है। इस आसन को करते समय पीछे की तरफ मुड़ने से आपके सीने का फैलाव होता है और पेक्टोरल मसल्स टाइट हो जाती हैं। अगर आप इस योगासन को नियमित करती रहें तो आप स्तनों के ढीलेपन की समस्या से निजात पा सकती हैं।
अर्ध-चक्रासन: यह योगासन आपके अपर-आर्म्स वाले हिस्से पर काम करता है और ब्रेस्ट के नीचे वाले हिस्से से फैट को कम करता है। इस आसन को करते समय 15 सेकंड्स तक इसी मुद्रा में रहें और इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहरायें।
पदंगुष्ठासन: यह आसन आपके सीने और कंधो को पूरी तरह फैला देता है। यह पेट के नीचे वाले हिस्सों को सही आकर देने के लिये सबसे उपयुक्त योगासन है। इस आसन को हमेशा खाली पेट ही करें और किसी भी चिकने तल पर इस आसन को न करें बल्कि योग मैट का इस्तेमाल करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock