अच्छी समझी जाने वाली ये 5 आदतें बनाती हैं आपको मोटा

अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो बैलेंस डाइट लें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आज कल अधिकतर लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, और लोग इसके लिये आसान तरीके खोजते रहते हैं। लेकिन वजन कम करना इतना भी आसान नहीं है। हालांकि अधिकांश लोग वजन घटाने से जुड़ी कुछ हेल्दी तरीकों को बिना कुछ सोचे समझे ही अपनाने लगते हैं और सोचते हैं कि यह उनके लिये फायदेमंद है लेकिन ऐसा नहीं होता। हम यहाँ ऐसे ही कुछ सुझावों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए सही समझते हैं लेकिन वे उतने सही नहीं होते हैं।

लो फैट प्रोडक्ट्स खरीदना : अगर आप ऐसा सोचते हैं कि बाज़ार में मिलने वाली कोई भी लो फैट चीज के सेवन से आप अपना वजन कम कर लेंगे तो आप गलत हैं। हालांकि आप सोडियम, आर्टिफीशियल प्रिज़रवेटिव और अन्य नुकसान पहुँचाने वाली चीजों का बिल्कुल भी सेवन न करते हैं पर शायद आप ज़रूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन कर रहे हैं। वास्तव में कुछ शोधों में यह पता चला है कि, मोटापे के शिकार जिन लोगों ने वजन कम करने के लिये लो फैट चीजों का सेवन किया उनके परिणाम संतोषजनक नहीं मिले। एक दूसरे शोध में पता चला कि, जिन लोगों ने करीब 12 से 18 महीनो तक लो फैट डायट फॉलो किया उनके वजन में भी सिर्फ 2 से 4 किलो का ही मामूली अंतर पाया गया। इसलिए कोशिश करें की आप हमेशा बैलेंस डाइट लें यह आपके वजन को कम करने में ज्यादा सहायक है।

आर्टिफीशियल मीठे का प्रयोग: कई लोग ऐसा करते हैं कि अपनी डायट में से चीनी को पूरी तरह हटा देते हैं और उसकी जगह दूसरी मीठी चीजों का प्रयोग करते हैं। यह सही तरीका नहीं है। वास्तव में चीनी के विकल्पों में कैलोरी सघनता ज्यादा होती है और यह आपके दिमाग को और ऐसी चीजें खाने के लिये प्रेरित करती है जिनमें कैलोरी और उर्जा अधिक होती है। फलस्वरूप आप ऐसी चीजें खा लेते हैं जिनसे आपका वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है।

पर्याप्त मात्रा में न सोना : अपने फिटनेस प्लान का ख़ास ख़याल रखते हुए जिम और वाक पर जाने के लिये आप सुबह जल्दी उठ जाते हैं। सुबह उठाना तो एक अच्छी आदत है लेकिन जब आप देर रात में सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो यह आपके वजन कम करने के मिशन को प्रभावित कर सकता है। नींद ठीक से पूरी न होने के कारण आप कुछ खाकर और कैलोरी बढ़ा लेते हैं। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो 8 से 10 घंटे की अच्छी नींद ज़रूर लें।

अधिक मात्रा में हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन : अगर आप सोचते हैं कि डाइट कोक का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद है तो आप गलत हैं। इन हेल्थ ड्रिंक्स में आर्टिफीशियल मीठे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके शरीर को फायदे की बजाय कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

हफ्ते में दो बार बाहर खाना : अगर आप अपने डाइट प्लान को फ़ॉलो कर रहे हैं फिर भी कभी-कभी बाहर जाकर खा लेना किसी भी रूप में गलत नहीं है। लेकिन ध्यान रखने वाली यह है कि आप बाहर रेस्टोरेंट में जाकर क्या खाते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबेसिटी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जो लोग हफ्ते में कम से कम दो बार बाहर जाकर खाते हैं उनका बीएमआई(BMI)ज्यादा होता है और उनके वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है।   

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 

[1] 1: Pirozzo S, Summerbell C, Cameron C, Glasziou P. Should we recommend low-fat diets for obesity? Obes Rev. 2003 May;4(2):83-90. Review. Erratum in: Obes Rev. 2003 Aug;4(3):185. PubMed PMID: 12760443.

[2]Davidson TL, Martin AA, Clark K, Swithers SE. Intake of high-intensity sweeteners alters the ability of sweet taste to signal caloric consequences: implications for the learned control of energy and body weight regulation. Q J Exp Psychol (Hove). 2011 Jul;64(7):1430-41. doi: 10.1080/17470218.2011.552729. PubMed PMID: 21424985; PubMed Central PMCID: PMC3412685.

[3]Beccuti, G., & Pannain, S. (2011). Sleep and obesity. Current opinion in clinical nutrition and metabolic care, 14(4), 402.

[4] Naska, A., Orfanos, P., Trichopoulou, A., May, A. M., Overvad, K., Jakobsen, M. U., … & Boutron-Ruault, M. C. (2011). Eating out, weight and weight gain. A cross-sectional and prospective analysis in the context of the EPIC-PANACEA study. International journal of obesity, 35(3), 416-426.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source