इन 5 कारणों से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ढोकला

इस लेख में जानिये ढोकला बनाने की विधि

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

 अनुवादक – Usman Khan

स्वस्थ भोजन का मतलब हमेशा यह नहीं कि आप अपने टेस्ट से समझौता करें। भारत विभिन्न व्यंजनों का देश है और यहां पोषक तत्वों से भरपूर कई तरह के खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक ढोकला है, जो देश के पश्चिमी क्षेत्र की एक प्रमुख और स्वादिष्ट डिश है। अगर आप कॉर्नफ्लैक्स और ओट्स पसंद नहीं करते हैं, तो ढोकला आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। पढ़ें: आयरन से भरपूर मूंग दाल ढोकला – हेल्दी रेसिपी

ढोकला हेल्दी डिश क्यों है

  1. गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है।
  2. आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
  3. ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।
  4. क्योंकि इसे स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है।
  5. आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है।

हम आपको ढोकला बनाने की विधि भी बता रहे हैं।

तैयारी के समय: 5 मिनट

पकाने के समय: 15 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2-3

सामग्री:

  • 1 कप बेसन

  • 1 1/2 बड़ा चम्मच सूजी

  • 3 1/2 छोटा चम्मच शक्कर

  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च अदरक पेस्ट

  • 1/2 छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड (नींबू का फूल) या 1 चम्मच नींबू का रस

  • स्वाद के अनुसार नमक

  • 1 1/2 छोटा चम्मच फ्रूट्स साल्ट

  • चिकनाई के लिए 1/4 छोटा चम्मच तेल

अन्य सामग्री:

  • 1 छोटा चम्मच तेल

  • 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज

  • 1/2 छोटा चम्मच तिल के बीज

  • 2 हरी मिर्च

  • हींग की एक चुटकी

  • 2 से 3 कड़ी पत्ते

  • 2 बड़े चम्मच कटा धनिया

बनाने की विधि

  • फ्रूट साल्ट को छोड़कर सभी चीजों को एक कटोरी में मिला लें, थोड़ा पानी डालकर थोड़ा पतला कर लें।
  • स्टिमिंग से पहले इसमें फ्रूट साल्ट और दो चम्मच मिलाएं।
  • बबल्स होने पर अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक स्टील की प्लेट पर तेल लगाएं और ये मिक्सचर उसमें फैला दें।
  • एक स्टीमर में इसे 10-15 मिनट के लिए स्टीम करें।
  • ये देखने के लिए कि ये अंदर से पका है या नहीं, एक साफ चाकू ढोकले में डालें, अगर वो साफ बाहर निकल आया तो इसका मतलब है कि वो पक चुका है।
  • जब ये बन जाए तो ऊपर से पनीर घिसकर डालें, और सर्व करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source