सिक्‍स पैक एब्‍स बनाने के लिए 5 आसान डायट टिप्‍स

क्‍या आपको पता है सिक्‍स पैक एब्‍स जिम में नहीं आपके किचन में बनते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सिक्‍स पैक एब्‍स जिम में नहीं, किचन में बनते हैं। जी हां, य‍े बात बिल्‍कुल सच है। आप जिम जाकर जितना भी पसीना बहा लो, लेकिन अगर आप हेल्‍दी डायट नहीं ले रहे हैं, तो आपका वजन कम नहीं हो सकता है। फिटनेस फर्स्‍ट में न्‍यूट्रिशनिस्ट एकता टंडन के अनुसार, सिक्‍स पैक एब्‍स बनाने के लिए डायट का बहुत ख्‍़याल रखना पड़ता है। मसल्‍स को बेहतर बनाने के लिए आपकी डायट कैसी होनी चाहिए, आइए जानते हैं: पढ़ें- हफ्ते में केवल 300 मिनट एक्‍सरसाइज करके दिल को रखें स्‍वस्‍थ!

1) थोड़ा-थोड़ा खांए

मोटापे से बचने के लिए बराबर अंतराल में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। इससे आपको ज्‍यादा भूख नहीं लगेगी और आप जंक फूड खाने से भी बच जाएंगे। इससे आपको ब्‍लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपके शरीर में फैट भी जमा नहीं होगा। जाहिर सी बात है, जब पेट में फैट जमा नहीं होगा, तो एब्‍स निखरकर सामने आएंगे।

अंतराल में थोड़ा-थोड़ा ऐसे खाएं

  •  1-2 गिलास पानी पिएं: सुबह
  • 8-9 बजे: नाश्ता करें
  • 11-12 बजे: स्नैक
  • 1-2 बजे: दोपहर का भोजन
  • 4-5 बजे: स्‍नैक
  • 7-8 बजे: डिनर
  • 9-10 बजे (भूख लगी हो तो): दूध पिएं

2) प्रोटीन ज़रूरी

वर्कआउट के लिए प्रोटीन बहुत ज़रूरी है। एक व्‍यक्ति को रोजाना 1 ग्राम/किलोग्राम प्रोटीन की ज़रूरत होती है। व्‍यक्ति के काम के हिसाब के अनुसार प्रोटीन की मात्रा कम या ज्‍यादा की जा सकती है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि प्रोटीन से मसल्‍स का विस्‍तार नहीं होता है। इसमें कोई शक नहीं है क‍ि जिम में एक्‍सरसाइज करने से मसल्‍स का विस्‍तार होता है लेकिन प्रोटीन से मसल्‍स के निमार्ण के लिए रॉ मटिरीअल उपलब्‍ध कराने में मदद मिलती है। हालांकि प्रोटीन भी एक्‍सरसाइज के जरिए ही मसल्‍स निर्माण में भूमिका निभाता है। प्रोटीन के लिए नॉन वेज खाने वाले लोग चिकन, मछली और अंडा खा सकते हैं और वेजिटेरीअन लोग कॉटेज पनीर, सोया, दूध, दही आदि खा सकते हैं। फिटनेस ट्रेनर क्रिस जेथिन के अनुसार, प्रोटीन से मसल्‍स के पुनर्निर्माण और वर्कआउट के दौरान तनाव से उबरने में मदद मिलती है।

3) ज्‍यादा पानी पीना बहुत ज़रूरी

पानी में आवश्‍यक पोषक तत्‍व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ज़रूरी हैं। एक्‍सरसाइज के लिए शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में पानी की ज़रूरत होती है। वर्कआउट से पहले और बाद में भी पानी की ज़रूरत होती है। डिहाइड्रेशन आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप सिक्‍स पैक बना रहे हैं, तो दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। पानी से आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है।

4) कार्बोहाइड्रेट भी है ज़रूरी

कार्बोहाइड्रेट एक्‍सरसाइज के लिए ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे ग्लूकोज, फ्रक्टोज और गैलेक्टोज जैसे छोटे शुगर को कम करने में मदद मिलती है। अगर मसल्‍स और लीवर में ग्‍लूकोज जमा हो जाएगा, तो मोटापा बढ़ना शुरु हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन को रोकने में मदद करता है। अगर शरीर में पर्याप्‍त कार्बोहाइड्रेट नहीं है, तो प्रोटीन ऊर्जा के लिए ग्‍लूकोज बनाना शुरु कर देता है।

5) फल और सब्जियां

फल और सब्जियों से आपको आवश्‍यक पोषक तत्‍व मिलते हैं, जो कि शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। जब बात सिक्‍स पैक एब बनाने की आती है, तो शरीर के लिए पोषक तत्‍व बहुत मत्‍वपूर्ण हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source