इन 4 आसान एक्‍सरसाइज से दूर करें चेहरे का मोटापा

क्‍या आपके मोटे और गोल-मटोल गाल आपकी सुंदरता में खलल डाल रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

मोटापा आज के दौर में एक गंभीर समस्‍या बन गई है। खराब खानपान और जीवनशैली के चलते लोग मोटापे का तेजी से शिकार हो रहे हैं। अब मोटापा केवल पेट, हाथ और पैर तक ही सिमटकर नहीं रह गया है। कई लोग अपने भारी और मोटे चेहरे को लेकर भी परेशान रहते हैं। वैसे शरीर का मोटापा कम करने के लिए लोग जिम ज्‍वाइन कर लेते हैं लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि चेहरे का मोटापा कैसे दूर किया जाए। अगर आप भी इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको अपने फेस योग एक्‍सपर्ट डेनिएल कोलिन्स की मदद से आपको कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज बताएंगे, जिनसे आपके चेहरे की चर्बी बर्न होने में मदद मिलेगी। पढ़ें- जानिये कैसे करेले का सेवन करता है मोटापा कम!

1) गोल-मटोल गाल को दुबला करने की एक्‍सरसाइज

आप अपने दोनो हाथों के अंगूठे और पहली दो उंगलियों से अपने गाल को को कम से कम 30 सेकेंड तक पकड़ें और छोड़ें। ये मुद्र दोहराते रहें। इससे ना केवल आपके गाल मजबूत होंगे बल्कि कोलेजन (collagen) के उत्‍पादन को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे आपके गालों को गुलाबी रंग से निखार मिलेगा।

2) मोटे होंठ को कम करने की एक्‍सरसाइज

बड़े और मोटे होंठ आपकी सुंदरता में बाधा डाल सकते हैं। आप टंग ट्विस्‍टर (tongue twister) मुद्रा के जरिए इन्‍हें शेप में ला सकते हैं। इससे ना केवल आपके होंठ पतले होंगे बल्कि चमक भी आएगी। ये मुद्रा करने के लिए आप अपनी जीभ को अपने होठों के अंदर चारों ओर कम से कम तीन बार घुमाएं। इस मुद्रा को विपरीत दिशा में दोहराएं।

3) ठोड़ी का मोटापा दूर करने की एक्‍सरसाइज

आपने देखा होगा कि ठोड़ी के नीचे अतिरिक्‍त वसा जमा हो जाता है, जिससे आपकी ठोड़ी लटकी हुई नजर आती है। इसके चलते आपका चेहरे राउंड सेप में नजर आता है। इसे कम करने के लिए आप किस द स्‍काई (kiss the sky) मुद्रा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए अपने सिर को पीछे झुकाएं और ऊपर देखते हुए किसिंग साउंड निकालकर सामने की ओर आएं। इसे दिन में दो बार एक मिनट तक करें।

4) जबड़े के आसपास जमे फैट को कम करने की एक्‍सरसाइज

चेहरे की सुंदरता में जबड़ा अहम भूमिका निभाता है। जबड़े पर फैट जमने का मतलब है आपके पूरे चेहरे की शेप बिगड़ जाना। इसको स्‍माइल स्‍मूथर (smile smoother) मुद्रा से कम किया जा सकता है। इसके लिए अपने दांतों को होठों से छिपा लें और 'ओ' आकार बनाएं। अपने होंठ कस लें और मुस्‍कुराने की शेप बनाएं। अपने दांत छिपाए रखें। फिर वापस 'ओ' आकार में जाएं। इस मुद्रा को दोहराते रहें। उसके बाद मुस्‍कुराने की मुद्रा बनाएं और अपनी तर्जनी उंगली को ठोड़ी पर रखें। इसके बाद अपने जबड़े को ऊपर-नीचे करें। इसके बाद अपने सिर को धीरे से पीछे की ओर झुकाएं। फिर रिलैक्‍स हो जाएं और ये मुद्रा दोहराएं।

मूल स्रोत -4 exercises to lose weight from the face

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source