इन 4 कारणों से एक हेल्‍दी डिश है खिचड़ी

पोषक तत्‍वों से भरपूर खिचड़ी को बच्चे और बुजुर्ग आसानी से पचा सकते हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

खिचड़ी भारत के सभी हिस्‍सों में खाये जाने वाली एक पौष्टिक डिश है। ये बहुत ही हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। इसलिए डॉक्‍टर बीमारों को इसे खाने की सलाह देते हैं। लोग इस डिश को अपने स्‍वाद के लिए विभिन्‍न शैली में बना सकते हैं। लेकिन आमतौर पर खिचड़ी को चावल, पीली या हरी मूंग दाल और घी के मिश्रण से बनाते हैं। इसके खाने के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। न्‍यूट्रिशनिस्ट नैनी सीतलवाड़ आपको बता रही हैं कि खिचड़ी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए क्‍यों लाभदायक है। पढ़ें- बंगाली खिचड़ी- हेल्‍दी रेसिपी

1) पौष्टिक भोजन

खिचड़ी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का संतुलन मिश्रण है। मूंग में अतिरिक्त फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम होता है। ताजी खिचड़ी गाय के शुद्ध घी के साथ खाने से आवश्‍यक पोषक तत्‍व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा मिलते हैं। इसमें सब्ज़ी मिला देने से ये और स्‍वादिष्‍ट कंप्‍लीट मिल बन जाती है।

2) ग्‍लूटन फ्री

गेहूं, राई, जौ जैसे कुछ अनाज में ग्‍लूटन पाया जाता है। ऐसी चीजों से ग्‍लूटन सेन्सिटिव और सीलिएक डिजीज़ (celiac disease) से पीड़ित लोगों को नुकसान हो सकता है। लेकिन खिचड़ी में पर्याप्‍त पोषक तत्‍व और ग्‍लूटन फ्री होने के चलते ऐसे लोग इसका आराम से सेवन कर सकते हैं।

3) दोष (dosha) संतुलन रखने में सहायक

खिचड़ी में बॉडी को डिटॉक्‍सीफाइड (detoxify) और तीनों दोष वात, पित्त, कफ़ को संतुलित करने की क्षमता होती है। इससे शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है और ये मुख्‍य आयुर्वेदिक आहार है। चावल, दाल, घी, हल्‍दी और नमक के मिश्रण से बनने वाली इस डिश से भरपूर ऊर्जा मिलती है और इम्‍यूनिटी मजबूत होती है।

4) पचाने में आसान

खिचड़ी से पाचन क्रिया सही रहती है। इसे दही के साथ मिलकार खाने से पेटी संबंधी परेशानियों से निपटने में मदद मिलती है। पोषक तत्‍वों से भरपूर ये डिश बच्‍चों और बुजुर्गों के लिए सही होती है क्‍योंकि वे इसे आसानी से पचा सकते हैं।

दुनिया के पहले इंडियन न्‍यूट्रीशन ट्रैकर हेल्‍दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार अलग-अलग तरह की खिचड़ी में कितनी कैलोरी होती है।  आइए जानते हैं:

  • मूंग की दाल खिचड़ी - 355 कैलोरी
  • सब्जी खिचड़ी - 345 कैलोरी
  • बाजरे की खिचड़ी - 427 कैलोरी
  • सिंधी शैली खिचड़ी - 355 कैलोरी

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source