... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
स्विमिंग एक दिलचस्प स्पोर्ट्स है। इससे ना आप केवल फिट रहते हैं बल्कि तनाव कम करने और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। नेशनल लेवल स्विम्मर विभास सेन के अनुसार, स्विमिंग एक्सरसाइज़ का एक सुरक्षित रूप है, जिसे किसी भी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको स्विमिंग ज़रूर करनी चाहिए। पढ़ें- ये है वजन कम करने का अब तक का सबसे आसान उपाय
कैलोरी बर्न करने में सहायक- सबसे पहले इस बात को समझना बहुत ज़रूरी है की स्विमिंग केवल पानी में हाथ पैर चलाना मात्र नहीं है। ये एक तकनीक है, जिसे बेहतर तरीके से करना ज़रूरी होता है। स्विमिंग करके लगभग एक घंटे में आप 90 से 550 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। लेकिन ये आपके वजन और आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। हालांकि आप ज्यादा मेहनत करके कैलोरी बर्न करने के संख्या को बढ़ा सकते हैं।
ये एक अच्छी प्रतिरोध कसरत है- स्विमिंग में आपको पानी के प्रतिरोध के खिलाफ काम करना पड़ता है। इसमें आपके शरीर को अधिक प्रयास करने की ज़रुरत होती है। इस गतिविधि से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। इसके अलावा आपके मसल्स टोन अप होते है। जिम में आपको केवल विशेष अंगों के लिए मेहनत करनी पड़ती है लेकिन स्विमिंग में आपका पूरा शरीर काम करता है। बेहतर तरीके से वजन कम करने के लिए आपको कम 5-10 किलोमीटर तक स्विमिंग करने की ज़रुरत होती है।
हार्ट फिटनेस को बढ़ावा मिलता है- स्विमिंग दिल को फिट रखने की एक बेहतर गतिविधि है। इससे आपकी हार्ट रेट बढ़ती है और आपके फेफड़े स्वस्थ बने रहते हैं। कुछ हफ्तों तक स्विमिंग करने के बाद आपको थकावट भी कम होती है। इससे रेस्टिंग हार्ट रेट में में कमी आती है और आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा कंट्रोल में रहता है।
आपका शरीर मज़बूत होता है- जिम जाने से आपको शरीर में दर्द संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन स्विमिंग से दर्द नहीं होता है। पानी में आपका वजन कम हो जाता है और आप आसानी से अपने हाथ पैर चला सकते हैं, जिससे आपको दर्द का एहसास नहीं होता है। जिम में कोई भी चीज उठाने से सारा भार आपकी पीठ और पैरों पर होता है, जिससे आपको दर्द का अनुभव होता है। लेकिन स्विमिंग पूल के अंदर आपके पूरे शरीर का भार हल्का हो जाता है और समान बना रहता है।
आपको लचीला बनाता है- स्विमिंग के दौरान स्ट्रोक से मांसपेशियों में लचीलापन आता है और आपके जोड़ अधिक चुस्त बनते हैं।
स्विमिंग से पहले इन बातों का रखें ख्याल
चित्र स्रोत - Shutterstock