... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 2, 2017 3:21 PM IST
भारत में राजगिरा के बीजों का कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग इसे एक स्वस्थ अनाज नहीं मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आमतौर पर उपवास के दिनों इस्तेमाल होने वाले इस अनाज से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। राजगिरा से लड्डू, कचौरी और टिक्की सहित कई चीजें बनाई जाती हैं। मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में डायटीशियन सोनिया गांधी आपको बता रही हैं कि इसे डायट में शामिल करने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
(1) हड्डियों के लिए स्वस्थ- इसमें अन्य अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसे डायट में शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का कम खतरा होता है।
(2) बाल मजबूत होते हैं- नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको बालों को समय से पहले झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। इसमें लाइसिन होता है जिससे आपके बाल मोटे और मजबूत होते हैं। इसमें सिस्टीन भी होता है जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं।
(3) पोषक तत्वों से भरपूर- यह कैल्शियम के अलावा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है। इसमें घुलनशील फाइवर, प्रोटीन और जिंक भी भारी मात्रा में पाए जाते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें कम फैट होता है।
(4) कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक- राजगिरा के बीजों में फाइटोस्टरोल (phytosterols) होते हैं जिस वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में ये मददगार होता है। ये बॉडी में शुगर लेवल को मैनेज करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
(5) इन्फ्लामेशन कम करता है- चौलाई में पेप्टाइड्स होते हैं जिस वजह से ये इन्फ्लामेशन और दर्द को कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल बाहर निकालने में सहायक होते है।
राजगिरा के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल पुडिंग, खीर और दलिया बनाने के लिए किया जाता है। आप इसके बीजों को पॉप करके स्नैक के रूप में खा सकते हैं। इसके आटे को मल्टीग्रेन आटे के साथ मिलाकर डायट में शामिल कर सकते हैं। इसे किनोआ की तरह पकाया जा सकता है और सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock