... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 24, 2017 3:09 PM IST
बात कुछ साल पहले की है, मैं छोटी थी, और मेरा वज़न बहुत कम था। स्कूल के बाद कॉलेज जाना शुरु किया और तब भी मैं वही ‘दुबली-पतली लड़की’ थी। जिसे देखते ही लोग कमजोर, दुर्बल और बीमार मान लेते थे। मैं शायद आपको बता भी न सकूं कि कितनी बार मेरी मां को सलाह दी गयी, ‘इसे थोड़ा खाना खिलाओ’ या ‘किसी डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाती’। अब आप समझ ही गये होंगे कि मुझे कैसा महसूस होता होगा, मुझे अपना शरीर अच्छा नहीं लगता था और मैं चाहे जो भी पहनूं कभी भी मुझमें आत्मविश्वास नहीं दिखा। अब 15 साल बीत गए हैं, मैं एक छोटी बच्ची की मां भी बन गयी हूं और लोग अब भी मेरे शरीर के बारे में बातें करते हैं। लेकिन अब मेरा वजन बढ़ गया है जो कमर और पेट जैसी जगहों पर ज़्यादा दिखता है। लेकिन पहले की तरह अब मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती।
लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि जब भी कोई मेरे वजन के बारे में कुछ कहता है तो मैं उसे दो-चार बातें सुना देती हूं या मुझे अब उनकी बातों से तकलीफ नहीं होती। सच तो यह है कि हम सभी को अपने शरीर के बारे में कभी न कभी अपने आसपास के लोगों से कुछ सुनना ही पड़ा है। शर्मिंदगी की बात यह है कि इस तरह की बाते करनेवालों में महिलाएं भी होती हैं जो दूसरी महिलाओं के बारे में बातें करती हैं! चलिए क्यों न आज हम एक फैसला लें कि, कभी किसी महिला के शरीर से जुड़ी हुई कोई बात मज़ाक या ताने के तौर पर नहीं कहेंगे। हम नहीं कहेंगे कुछ बातें जो हम बार-बार दूसरों से कहते हैं-
इसी विषय पर हमने एक फेसबुक लाइव भी किया जहां हमने बात की कि लोगों को अपने पतले या मोटे होने पर कैसी-कैसी बातें सुननी पड़ती हैं। ये बातें बचपन से ही सुनते-सुनते हम बड़े हो जाते हैं। आपका शरीर चाहे जैसा भी हो लोगों के पास उससे जुड़ी उनकी कोई राय ज़रूर होगी। इसीलिए जब भी आपसे कोई कुछ कहे तो मन में दोहराएं- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना! किसी और की राय क्या है, वे क्या कहते हैं यह सब सोचकर आप अपनी जिंदगी में नयी मुश्किलों को जगह न दें। याद रखें खुश और कॉन्फिडेंट रहने का एक ही तरीका है, आप जैसे हैं खुद को वैसे ही स्वीकार करें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock
वीडियो स्रोत- www.facebook.com/thehealthsite
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.