... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 25, 2017 5:21 PM IST
कई बार आप वजन कम करने के कई तरीके अपनाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वजन कम नहीं होता है तो ऐसे में अपना तरीका न बदलें बल्कि थोड़ी देर रुक कर सोचे कि आखिर क्या वजह है कि डायट में बदलाव लाने और एक्सरसाइज करने के बाद भी आपका वजन कम क्यों नहीं हो रहा है। कई बार ऐसा होता है कि आपका मेटाबोलिज्म रेट ही इतना धीमा पड़ जाता है जिसके कारण आप वजन कम करने में सक्सेस नहीं हासिल कर पाते हैं। गोल्ड जिम इंडिया के फिटनेस एक्सपर्ट एंड वीपी मार्केटिंग एल्थिया शाह यहां कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जिसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका मेटाबोलिज्म रेट धीमा है।
भूख न लगना: अगर आपको सुबह नाश्ते के समय भूख नहीं लगती है और आप लंच तक बिना कुछ खाए आसानी से रह लेते हैं तो जान लें कि आपका मेटाबोलिज्म रेट स्लो है। अगर आप जगे हुए हैं और काम कर रहे हैं तो चार घंटे से ज्यादा समय तक आपको भूखा नहीं रहना चाहिए।
शरीर में दर्द: अगर आपको अक्सर मांसपेशियों और शरीर में दर्द होता है तो हो सकता है आपकी थायरॉयड ग्रंथि ठीक से काम न कर रही हो। थायरॉयड ग्लैंड के ठीक से न काम कर पाने की वजह से भी मेटाबोलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसलिए बार बार होने वाले दर्द को अनदेखा न करें बल्कि डॉक्टर से जाकर अपनी जांच करवाएं।
बेली फैट: जब बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट कम होता है तो बिना ज्यादा खाना खाए भी धीरे धीरे आपके पेट के आस पास वाले हिस्से में मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में वजन कम करने की सारी तरकीबें फेल होती नजर आती हैं। इसलिए जब भी आपको ऐसा लगे कि आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है तो जाकर अपना मेटाबोलिज्म रेट चेक करवाएं।
थका हुआ महसूस करना: जब आपका मेटाबोलिज्म रेट स्लो होता है तो हर समय आप थका हुआ महसूस करेंगे। मेटाबोलिज्म स्लो होने के कारण आपका सेक्स करने का भी मन नहीं करेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप डायट में मेटाबोलिज्म रेट बढाने वाली चीजों को शामिल करें। दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाना खाएं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock