
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
जिधर भी देखो लोग वज़न को लेकर परेशान है। खुद को घंटों आईने के सामने निहारते हैं और वेट लॉस के अजीब-अजीब तरीके ट्राई करते हैं। स्कूल-कॉलेज का टिफिन टाइम हो या फ्री पिरियड या ऑफिस में स्नैक टाइम लोग सबसे ज्यादा जंक फूड खाते हैं। बोर हो रहे, कुछ खाने को मन कर है, सेलिब्रेशन का टाइम है, या स्ट्रेस महूसस कर रहे़ चिप्स मंगाओ, पिज्जा मंगाओ और खाओ। बस फिर क्या, वज़न तो बढ़ेगा ही। वज़न के बढ़ने पर सब यही कह कहते हैं कि पता नहीं कैसे वज़न बढ़ता जा रहा है मैं तो कुछ खाता ही नहीं!
आजकल स्ट्रेस ने हर किसी के जीवन में अपना अहम् स्थान बना लिया है जिसके कारण लोग तरह-तरह की बीमारी को अनजाने में न्यौता दे रहे हैं। शायद आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि स्ट्रेस होने पर शरीर से लेप्टिन (leptin) और ग्रेलीन (ghrelin) नामक दो हार्मोन निकलता है जिसमें लेप्टिन शरीर के एनर्जी को संतुलित रखने और पेट को भरा महसूस कराने में सहायता करता है। स्ट्रेस के कारण लेप्टिन का लेवल कम हो जाता है और ग्रेलीन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे भूख ज्यादा लगने लगती है। फल ये होता है लोग इस वक्त हेल्दी खाने के जगह पर अनहेल्दी जंक फूड्स खाने लगते हैं और अनजाने में अपना वज़न बढ़ा बैठते हैं।
एक्सरसाइज़ में पसीना बिना बहाये या डाइटिंग किये बिना भी वज़न घटाया जा सकता है। सोच रहे़ कि कैसे, न? एक छोटी-सी अच्छी आदत आपके वज़न घटाने के इस बड़े से काम को आसानी से पूरी कर सकती है।
चलिये आपको ये आसान उपाय बता ही देते हैं जिसके मदद से आप अपने इस अनहेल्दी आदत को शेयर करने के आदत से हेल्दी बना सकते हैं। नहीं समझे, बच्चों को तो आप शेयर करके खाने को कहते हैं लेकिन खुद शेयर करने से कतराते हैं। जंक फूड खाने को मन कर रहा है खायें, बिंदास खायें लेकिन अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे प्यार तो बढ़ेगा लेकिन वज़न घटेगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।