... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : February 10, 2016 1:35 PM IST
1) ड्रेसिंग स्टाइल बदल न यार...
अब आपके बढ़ते वज़न का भला कपड़ों से क्या मतलब? लेकिन इस बात को आपको वो दोस्त बिल्कुल नहीं समझेगी जो खुद को फैशन डिज़ाइनर समझती है। वो आपको ये मुफ्त की सलाह देने से नहीं चूकेगी कि ‘ड्रसिंग स्टाइल चेंज कर, पतली दिखेगी...’, ‘लूज़ कपड़े पहन, पतली दिखेगी...’, ‘ब्लैक कलर पहना कर, पतली दिखेगी...’।
2) पानी, पानी और बस पानी!!
नहीं नहीं, यहां स्वीमिंग की बात नहीं हो रही। ये तो वो सलाह है जो ओवरवेट लड़कियों को हर आता-जाता देते हुए जाता है, ‘बस... पानी पियो, ढेर सारा पानी। पतली हो जाओगी, देखना!!’
3) योग ट्राई किया क्या...?
शिल्पा शेट्टी और बाबा रामदेव के योग से इंस्पायर्ड ये लोग बात-बात पर योग का गुणगान करने लगते हैं। और जब इन्हें कोई मोटी लड़की दिख जाए, तो उसे शेप में लाने के लिए अजीब-अजीब से नाम वाले आसन की लिस्ट थमा देते हैं। धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन उफ्फ...!
4) बस... जीएम डायट प्लान अपनाओ!
मोटी लड़कियों (ख़ासतौर पर खाने-पीने की शौकीन) को जीएम डायट की सलाह देने वाला दुश्मन नज़र आ सकता है, लेकिन क्या करें! सलाह देने वाले ये लोग थोड़ी ये बात समझते हैं। बस मुंह उठाया और बोल दिया, ‘तुम तो बस, जीएम डायट प्लान फॉलो करो, देखना एक महीने में पतली हो जाओगी।’
5) थायरॉयड टेस्ट करवाओ!
ये तो शर्त की बात है, आपका बढ़ता वज़न देखकर कोई न कोई आपको ये सलाह ज़रूर देगा कि थायरॉयड टेस्ट करवाओ। “क्या पता, कोई मेडिकल रीज़न हो!” जब ऐसे एक्सपर्ट आसपास हो, तो भला कोई डॉक्टर के पास कोई क्यों जाए?
6) शेक यॉर बॉडी!!!
भले ही आपने कभी बचपन में स्कूल के फंक्शन में या फिर भाई की बारात में डांस न किया हो, लेकिन अगर आप मोटी हैं तो आपका कोई भी दोस्त तपाक से आपको ये सलाह दे सकता है, ‘रोज़ डांस करो, फिट हो जाओगी!’
7) जल्दी पतली हो जा नहीं तो बॉयफ्रेंड भाग जाएगा
और जी ये आख़िर वाली सलाह तो ब्रम्हास्त्र का काम करती है। मोटी लड़की की कज़िन, चाची, मासी और कलीग की बस एक ही चिंता होती है, बॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया तो? इसलिए वो बार-बार लड़की को शेप में आने की सलाह देती रहती हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock