चावल या रोटी ? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या आप जानते हैं कि चावल और गेहूं के आटे दोनों से ही बराबर मात्रा में कैलोरी मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

आज के जमाने में हर दूसरा आदमी अपने मोटापे या बढ़े हुए वजन से परेशान है और उसे कम करने के लिए रोजाना नये तरीके अपनाता है। हालांकि नियमित एक्सरसाइज और खानपान में थोड़ा बदलाव लाकर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। खानपान में बदलाव को लेकर अक्सर लोग इस परेशानी में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या न खाएं? जैसे कि कुछ लोगों का मानना है कि रोजाना चावल खाते से आप जल्दी मोटे हो जाते हैं और इसीलिए वे चावल की बजाय फिर दोनों टाइम सिर्फ रोटियां ही खाने लगते हैं। क्या सच में रोटियां, चावल की तुलना में वजन कम करने में ज्यादा मददगार होती हैं? हमने इस बारे में जानी मानी डायटीशियन ख्याति रुपानी से बात की जो बैलेंस न्यूट्रीशन (www.balancenutrition.in) नामक साइट की फाउंडर भी हैं।

उन्होंने बताया कि बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि 30 ग्राम आटे और 30 ग्राम चावल से शरीर को बराबर मात्रा में कैलोरी मिलती है। इसका मतलब आप उतने आटे की रोटियां खाएं या फिर उतनी ही मात्रा में चावल खाएं तो आपको मिलने वाली कैलोरी की मात्रा में कोई अंतर नहीं होगा। इसके अलावा रोटियां खाने के पीछे यह कारण भी बताया जाता है कि रोटी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका पेट देर तक भरा हुआ रहता है और आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं जबकि चावल में फाइबर की मात्रा नगण्य होती है वैसे यह बात पूरी तरह सच भी है। आजकल बाज़ार में मिलने वाले चावल बिना पॉलिश वाले होते हैं जिनमें फाइबर सहित अन्य पोषक तत्वों की बहुत कमी होती है, इसीलिए एक कटोरी चावल खाने के बावजूद भी आपको फिर जल्दी ही भूख लग जाती है। जल्दी भूख लगने के कारण आप भूख मिटाने के लिए ज्यादा खाना खाने लगते हैं जिससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और वजन बढ़ने लगता है। इसलिए लोग चावल खाने से परहेज करते हैं।

लेकिन अगर आप चावल खाना ही चाहते हैं तो इसके लिए फिर आप चावल की वो वैरायटी खाएं जिसमें फाइबर और स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा हो। इसके अलावा आपको यह पता होना चाहिये कि चावल और गेहूं में प्रोटीन और फैट की मात्रा बराबर ही होती है। इसलिए अगर आप चावल खाना नहीं छोड़ सकते हैं तो चावल के साथ में हाई प्रोटीन और लो फैट वाली चीजों को भी अलग से अपनी डायट में शामिल करें जिससे शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों का बैलेंस बना रहे और आपका पेट भी भरा रहे।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source