प्लेट के साइज़ में छिपा है वजन कम करने का तरीका

अगर आप भी मोटापे के शिकार हैं तो प्लेट के साइज़ को बदलकर पा सकते हैं राहत !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

इस बात पर हर जगह अक्सर बहस होती है कि क्या छोटी प्लेट में खाने से वजन कम होता है? आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि जब आपकी छोटी प्लेट भरी हुई होती है तो आप मस्तिष्क यह सोचने लगता है कि अब आपने पर्याप्त मात्रा में खा लिया है और इस तरह आप कम खाना खाते हैं। हाल ही में बीएमजे जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार यह बात सिद्ध हुई है कि छोटी प्लेट में खाने और खाने-पीने वाली चीजों के छोटे साइज़ के उपयोग से मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है। इस रिसर्च में यह भी कहा गया है कि बड़ी चीजों या बर्तनों के इस्तेमाल से लोग अक्सर ज़रूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। इस अध्ययन के अनुसार, अगर आप बड़े बर्तनों में खाना पूरी तरह से बंद कर दें तो आपको रोजाना मिलने वाली एनर्जी में 15% तक की कमी आ जाती है। इस लिहाज से छोटी प्लेट में खाना वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है।

यहाँ सही सामान चुनने की कुछ ख़ास तरीके बताये जा रहे हैं

  •  खाने के सामान खरीदते समय, प्लेट,कटोरी,गिलास और चम्मच सभी कुछ छोटे साइज़ में खरीदें। फुल साइज़ डिनर प्लेट को कभी न खरीदें।

  • डिनर प्लेट और कटोरी ऐसी चुने जो ज्यादा गहरी न हो बल्कि थोड़ी उथली हुई हो। ऐसी कटोरियों में कम मात्रा में खाना समा  पाता है।

  • अधिक कैलोरी वाले ड्रिंक जैसे की कोला या मीठे पेय पदार्थ के लिए सीधे साइड वाले गिलास का प्रयोग करें। पतले गिलास में कम मात्रा में पेय आता है।

  • किसी भी चीज को सीधे पैकेट से न खायें। अगर आपको चिप्स खाना हो तो पहले उसे किसी कटोरी में डाल लें फिर खायें। हमारे मस्तिष्क की ये आदत होती है कि जब तक प्लेट में से चीज पूरी तरह ख़त्म नहीं हो जाती तब तक दिमाग संतुष्ट नहीं होता है।

खाने पीने की आदतों में निजी बदलाव के साथ ही मोटापा से बचने के लिए आपको नीतियों  में भी कुछ और बदलाव करने होंगे। शोध के अनुसार ये बदलाव होने चाहिये।

  • अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में परोसें।

  • बड़े आकर के बर्तनों को पीछे के साइड रख दें जिससे उनका कम इस्तेमाल हो।

  • बड़े पैकेट वाले सामानों के दामों में छूट देना बंद कर दें।

  • छोटे आकर के बर्तनों का प्रयोग बढ़ा दें।

  • रेस्टोरेंट में सेल्फ-सर्विस रखें।

मूल स्रोत - Weight Loss tip #106 — Eat in smaller plates

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source