सुबह के समय इसलिए ज्यादा होता है आपका वजन

आपको जानकार हैरानी होगी कि सुबह को आपका वजन कम और शाम को ज्यादा होता है, जानिए क्यों

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

क्या आपने कभी सुबह उठने का बाद अपना वजन चेक किया है? अगर नहीं तो कभी चेक करें। वेट मशीन पर सुबह के समय आपका वजन कुछ किलो कम नजर आएगा। जबकि सोने के समय आपका वजन कुछ किलो बढ़ जाता है। आप सोच में पड़ गए होंगे कि सुबह के समय वजन का कम होना और शाम के समय बढ़ना कैसे संभव है। मुंबई की फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह आपको बता रही हैं कि यह कमाल कैसे होता है।

सुबह के समय इसलिए कम होता है वजन

दरअसल सुबह के समय आपकी बॉडी डिहाइड्रैटेड होती है जिस वजह से आपका वजन थोड़ा कम होता है। दो कप पानी का वजन लगभग आधा किलोग्राम होता है। यहां तक कि पानी की मामूली कमी या डीहाइड्रैशन से पूरे दिन आपका वजन प्रभावित हो सकता है। वास्तव में सोने से पहले पानी पीने से आपको सुबह डीहाइड्रैशन की समस्या नहीं होती है। दूसरा सोने से पहले पानी पीने की वजह से आपका वजन थोड़ा अधिक हो जाता है। हालांकि अगर आप रात में शौचालय के लिए उठते हैं, तो आप शरीर में उतना पानी नहीं बनाए रख पाते हैं।

सुबह के समय वजन कम होने का एक कारण यह भी है कि आप रात में खाए हुए खाने से कैलोरी बर्न कर लेते हैं। वर्कआउट के तुरंत बाद वजन चेक करने पर भी आपको अपना वजन नॉर्मल से थोड़ा कम ही नजर आएगा। वजन कम होने का मतलब यह नहीं है कि आपके बॉडी फैट में कोई बदलाव हुआ है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वर्कआउट के दौरान पसीने बहने की वजह से आपके शरीर में पानी कम हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाने के बाद अपना वजन चेक ना करें। इससे आपके वजन में दिनभर की खाने-पीने की चीजों का भी वजन जुड़ जाएगा, जिस वजह से आपका वजन थोड़ा अधिक दिख सकता है।
  • वैसे वजन मापने का कोई आदर्श समय नहीं है। इसलिए सही वजन जानने के लिए रोजाना किसी एक ही समय पर वजन चेक करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source