... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2017 2:03 PM IST
प्रेगनेंसी के बाद डायस्टसिस रेक्टी (diastasis recti) की शिकायत बहुत सी महिलाओं को होती है। प्रेगनेंसी के बाद पेट बड़ा या थुलाथुला होना एक आम बात मानी जाती है इसलिए ज़्यादातर मामलों में या तो इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता या जांच नहीं कराई जाती है। लेकिन, आपको इसकी जांच तो करानी चाहिए साथ ही आपको अपनी बॉडी को टोनअप करने के लिए एक्सरसाइज करते समय भी ध्यान देना होगा कि किस प्रकार की एक्सरसाइज़ आपके लिए सही है। अक्सर जिम में आपको ऐसी एक्सरसाइज़ करने के लिए सलाह दी जाती है, जिससे डायस्टसिस रेक्टी से परेशान लोगों को काफी नुकसान होता है। इसलिए अगर आपको डायस्टसिस रेक्टी है तो आपको ऐसी एक्सरसाइज़ेस करनी होगी जिनसे आपके पेट के मसल्स टोन अप हो सके, और ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज़ेस के बारे में हम लिख रहे हैं यहां।
1. हील ड्रॉप
• एक्सरसाइज़ मैट पर पीठ के बल लेट जाइए, पैर मोड़ लीजिए और आपकी एड़िया ज़मीन पर रखें।
• एक पैर को 30 डिग्री तक उठाते हुए सांस लें। कोर और पेल्विक एरिया के मसल्स पर ध्यान दें और सांस छोड़ते हुए पैर को वापस ज़मीन पर ले जाएं।
• अब दूसरे पैर से यह एक्सरसाइज करें।
• 5 बार दोहराएं।
2. हील साइड
• एक्सरसाइज़ मैट पर पीठ के बल लेट जाइए, पैर मोड़ लीजिए और आपकी एड़िया ज़मीन पर रखें।
• अब कोर और पेल्विक एरिया के मसल्स से एक्सरसाइज़ शुरु करते हुए सांस लें। सांस छोड़ते हुए एक पैर धीरे-धीरे सीधा कर ज़मीन पर फैलाएं।
• दोबारा सांस लें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए दूसरा पैर भी सीधा कीजिए और अब दूसरा पैर ऊपर उठाइए।
• 10 बार दोहराएं। 5 वेटलॉस एक्सरसाइज़ेस जिनका असर पहली ही बार से दिखने लगेगा।
3. स्क्वैट्स
• सीधा खड़े हो जाएं, कंधों और पैरों को आरामदायक स्थिति में रखें।
• हाथों को इस तरह पास लाएं जैसे आप खुद को गले लगा रही हों।
• अपने घुटने मोड़ते हुए कमर के बल झुकें।
• पीठ सीधी रखें और अपने बट को बाहर निकालें।
• आपकी पिंडली आपके पैर के अंगूठे के बाहर नहीं जानी चाहिए।
• सामान्य गति से सांस लेते रहें।
• 30 बार दोहराएं।
इन एक्सरसाइज़ेस का अभ्यास करने से पहले किसी प्रोफेशनल जिम ट्रेनर से परामर्श ज़रूर लें और उन्हें बताएं कि आप डायस्टसिस रेक्टी से पीड़ित हैं। ताकि वह आपको एक्सरसाइज़ का सही तरीका बता सके।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Getty images.