प्राणायाम की मदद से ढेर सारा ऑक्सिजन ग्रहण कर कैसे घटायेंगे वज़न, जानें!

पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन न मिलने से आपका वेट लॉस नहीं होता।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 2, 2017 3:11 PM IST

क्या आपने कभी सोचा है कि घंटों जिम में पसीना बहाने और डायट का ध्यान रखने के बाद भी आपको वेट लॉस में दिक्कत क्यों हो रही है? यह एक आम दुविधा जो हर उस व्यक्ति के साथ हुई है जो अपना अतिरिक्त वज़न कम करना चाहता है लेकिन हर बार कोशिश नाकाम हो जाती है। वेट लॉस एक मुश्किल काम है जिसमें बहुत सी ऐसी चीज़ें भी आपके सामने आती हैं जहां वेट लॉस की आपकी कोशिश में रूकावट आ जाती है। न्यूट्रिशन स्पोकपर्सन आकांक्षा जलानी (बोन हैपिटी) का कहना है कि, पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन न मिलना भी आपके वेट लॉस की कोशिशों को सफल नहीं होने देता।

यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के बायोलॉजिस्ट के रिसर्च में यह पाया गया कि 10 किग्रा फैट को घटाने के लिए किसी व्यक्ति को 29 किग्रा ऑक्सिजन ग्रहण करने की ज़रूरत होगी। यह ऑक्सिजन मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और फैट को एनर्जी में तब्दील करने का काम करता है। यही नहीं विभिन्न पोषक तत्व एटीपी(ATP) के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो ऑक्सिजन का एक मुख्य घटक है। अगर आपके शरीर को आवश्यक मात्रा में ऑक्सिजन नहीं मिलता तो,  फैट बर्निंग की प्रक्रिया रुक जाती है। इसीलिए वेट लॉस के लिए ऑक्सिजन की ज़रूरत पड़ती है।

टिप- अधिक मात्रा में ऑक्सिजन ग्रहण करने के लिए प्राणायाम का रोज़ाना अभ्यास करें। इस आसन का अभ्यास सरल और सीधा है, बस पैर मोड़कर आराम से बैठ जाएं, पीठ सीधी रखें और ठुड्डी ऊपर रखें।

• अपना मुंह बंद रखें और नाक से सांस लें।

• अपनी सांसों पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि जब आप सांस लें तो आपका पेट फूलना चाहिए।

• कुछ देर के लिए सांस रोकें। जब तक सम्भव हो सांस रोककर रखें फिर छोड़ दें।

• आप जैसे-जैसे सांस लेते और छोड़ते समय हरेक सांस पर ध्यान दें। अपने डायाफ्राम के उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें, मांसपेशियों को ढीला रखें और अपने जोड़ों को आरामदायक स्थिति में रहने दें। इस तरह आपके मन से नकारात्मक भावनाएं और तनावभरे विचार दूर होंगे जो आपकी नींद में खलल डालते हैं। यही नहीं इस तरीके से आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा और आपके शरीर के सेल्स को पुनर्जीवित करने और उन्हें आराम पहुंचाने में मदद करते हैं।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Getty Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source