जानिये कौन से दूध में होती है सबसे कम कैलोरी

आख़िर कौन सा दूध पीना है आपके लिए फायदेमंद?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

दूध आपके खानपान का एक ज़रूरी हिस्सा है। इसी वजह से हर डॉक्टर या डायटीशियन नियमित रूप से दूध पीने की सलाह देता है।कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स जो दूध में पाए जाते हैं वो आपका ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। दूध का कैल्शियम दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। हर रोज़ 2-3 ग्लास दूध पीने से महिलाओं और अधिक उम्र के लोगों का हड्डियों की टूटफूट की समस्या से बचाव होता है। (जानिये किस मिल्कशेक में होती है कितनी कैलोरी)

लेकिन कई लोग दूध पीने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनकी डायट में फैट काफी बढ़ जाएगा। हालांकि ये ठीक बात नहीं है। आप बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के दूध में से अपने लिए उपयुक्त दूध ले सकते हैं। अगर आपको कम कैलोरी लेनी है तो आप लो-फैट या फैट फ्री दूध ले सकते हैं। जिन लोगों को अपने कैलोरी इनटेक का काफी ख्याल रहता है वो डबल-टोन्ड दूध ले सकते हैं। जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उनके लिए स्किम्ड मिल्क अच्छा विकल्प है। अगर दूध सिर्फ ऐनर्जी के लिए पीना है तो फुल क्रीम दूध पिया जाना चाहिए, इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं।

हम आपको दूध में मौजूद कैलोरी की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपके लिए उसका चुनाव करना आसान हो जाए।

मात्रा - प्रति 1 ग्लास/1 कप

  • गाय का दूध – 167.8 कैलोरी
  • भैंस का दूध – 285.5 कैलोरी
  • स्किम्ड मिल्क – 71.1 कैलोरी
  • टोन्ड मिल्क – 150 कैलोरी
  • डबल टोन्ड मिल्क – 114 कैलोरी
  • बॉर्नविटा के साथ दूध – 212.3 कैलोरी
  • मिल्कशेक, थिक चॉकलेट (1 कंटेनर) – 357 कैलोरी
  • फिल्टर कॉफी दूध के साथ – 88.2 कैलोरी
  • सोयामिल्क -109.4 कैलोरी
  • बादाम दूध – 196.1 कैलोरी
  • कोकोनट मिल्क – 1032 कैलोरी

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source