लंच में कटे हुए फल या जूस ले जाना क्यों नहीं है सही ?

क्या आप जानते हैं कि किसी भी फल का जूस निकालने के 10 मिनट के अन्दर ही उसे पी लेना चाहिये ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

अगर आप भी ऑफिस जाते समय या बच्चों का लंच पैक करते समय टिफ़िन में कटे हुए फल या जूस से भरी हुई बोतल ले जातें हैं या देते हैं और आप सोचते हैं कि यह सही मात्रा में ऊर्जा और पोषक तत्वों को पाने का सबसे आसान तरीका है तो आप गलत हैं। शायद आपको पता न हो कि फलों को काटकर देर तक रखना नुकसानदायक भी हो सकता है। हमने इस बारे में अपने विशेषज्ञ डॉ नेहा संवाल्का से विस्तार से बात की।

कटे हुए फलों को स्टोर करना क्यों गलत है?

फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं। लेकिन जब विटामिन सी रोशनी के संपर्क में ज्यादा देर तक रहता है तो इसके पोषक तत्वों और फायदों में काफी कमी आ जाती है। इसलिये फलों को काटने के तुरंत बाद खा लेना चाहिये।

क्या फलों के जूस को स्टोर करना गलत है?

जो प्रभाव कटे हुए फलों पर पड़ता है वैसे ही फलों के जूस भी खुले छोड़ देने पर या स्टोर करने पर खराब हो जाते हैं। कोशिश करिये कि फलों के जूस को निकालने के 10 मिनट के अन्दर ही पी लें।

फलों को कैसे स्टोर करें :

अगर बहुत ज़रूरी है स्टोर करना तो आप फलों को एयरटाइट डिब्बे में बंद करके ठंडी जगह पर रखें जैसे कि फल फ्रिज में रखे जाते हैं। वैसे तो फलों के जूस को स्टोर करना ही नहीं  चाहिये लेकिन अगर यह मजबूरी है तो आप इसे प्लास्टिक के एयरटाइट बोतल में पैक करके रखें।

अपवाद : हालांकि कुछ फल ऐसे ज़रूर होते हैं जिन्हें आप आराम से काटकर स्टोर कर सकते हैं जैसे कि तरबूज, पपीता और खरबूजा । लेकिन इन्हें ताजा बने रखने के लिये फ्रिज में ही स्टोर करें।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source