खाने की जगह सिर्फ जूस या स्मूदी पीने से होते हैं ये नुकसान

जानिये खाना छोड़कर सिर्फ जूस पीने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

ग्रीन जूस और स्मूदी आपके शरीर को डेटॉक्स करने के लिये तो बहुत सही हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि  आप इन पर पूरी तरह निर्भर हो जायें और खाने को अनदेखा कर दें। अगर आप खाने को पूरी तरह छोड़कर सिर्फ इन ड्रिंक्स का ही सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट खुशबू सहिज्वंती बता रहीं हैं कि खाने की जगह सिर्फ ड्रिंक्स पीना क्यों गलत है?

स्मूदी: स्मूदी, शुगर युक्त फ्रूट और शुगर से भरपूर होते हैं जिससे यह इन्सुलिन लेवल को बढ़ा सकते हैं। जब आप ब्रेकफास्ट में स्मूदी पीते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है और आपकी एनर्जी जल्दी जल्दी ख़त्म होने लगती है जिससे आपको जल्दी भूख लग जाती है। जब आप अचानक से अधिक मात्रा में शुगर का सेवन कर लेते हैं तो आपकी भूख तो तुरंत शांत हो जाती है लेकिन बाद में पूरे दिन आपको कार्बोहाइड्रेट खाने की इच्छा होती रहती है। हालांकि इसके लिये आपको स्मूदी छोड़ने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि आप अपने स्मूदी में पालक और खीरे जैसी चीजों को शामिल कर लें जिससे शुगर का बैलेंस बना रहेगा। स्मूदी बनाते समय फलों में आम के बजाय स्ट्रॉबेरी और सेब जैसे लो शुगर फ्रूट का इस्तेमाल करें। आप अपने स्मूदी में दही मिलाकर प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी के साथ फाइबर से भरपूर सलाद भी खायें। पढ़ें: वजन कम करने के लिए अपने स्मूदी या शेक में ज़रूर डालें ये 6 चीजें

ग्रीन जूस: कभी भी आवश्यकता से अधिक मात्रा में ग्रीन जूस का सेवन न करें। ग्रीन जूस में बहुत कम कैलोरी होती है और दिन में 1500 कैलोरी से कम का सेवन करने से जंक फ़ूड या मीठी चीजें खाने की इच्छा ज्यादा बढ़ जाती है। सिर्फ ग्रीन जूस का सेवन करने से आपका मेटाबोलिज्म भी धीमा पड़ सकता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो इन जूस के साथ अनाज का सेवन ज़रूर करें जिससे आपकी भूख भी लम्बे समय तक शांत रहेगी और आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी भी मिलती रहेगी। जूस के अलावा अपनी डाइट में दाल, बीन्स, अंडें और मीट ज़रूर शामिल करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source