... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आज कल हर उम्र के लोग अपनी सेहत और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक रहने लगे हैं। जिसके परिणामस्वरूप आज के समय में युवा हो या स्कूल जाते बच्चे हर कोई या तो जिम जा रहा है या घर पर ही वर्कआउट कर रहा है। एक्सरसाइज करना या जिम जाना कोई बुरी बात नहीं है बल्कि यह आपके शरीर को और बेहतर बनाती है लेकिन सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि अगर आप जिम जाना अभी शुरू कर रहे हैं या वर्कआउट करना बिलकुल अभी अभी शुरू किया है तो पहले इसकी पूरी जानकारी ले लें। कई लोग जानकारी के अभाव में गलत तरीके से एक्सरसाइज करने लगते हैं जो ज्यादा नुकसानदायक है। मल्टीफिट के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट एंड हेल्थ कोच ध्रुव चौधरी यहाँ ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं।
जिम : अक्सर देखा गया है कि जब लोग जिम जाना शुरू करते हैं तो उन्हें अचानक ही पीठ में दर्द होने लगता है। अगर आप किसी अनुभवी ट्रेनर की देखरेख में जिम में एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि गलत तरीके से एक्सरसाइज करने के कारण आपको चोट लग जाए या पीठ दर्द होने लगे। खासतौर पर वजन उठाने वाली कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती हैं कि अगर आपने उन्हें ठीक से नहीं किया तो आपको स्लिप डिस्क जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
सही पोजीशन : स्क्वैट जैसी साधारण सी एक्सरसाइज करते समय भी अगर आपने सही पोजीशन नहीं अपनायी तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी तरह ट्रेडमिल में जॉगिंग करते समय अगर आपने अच्छी क्वालिटी वाले रनिंग शूज नहीं पहनें हैं तो इससे भी आपके घुटनों में चोट लग सकती है।
वार्म अप : जिम की शुरुवात करने पर कई लोग यह गलती करते हैं कि वे ठीक से वार्मअप एक्सरसाइज नहीं करते हैं जिसके कारण उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और दर्द होने लगता है। इसलिए अपने ट्रेनर से वार्म अप एक्सरसाइज के बारे में सीखें और उसे रोजाना करें।
साइकिलिंग :
राइड के पहले स्ट्रेच न करना : अमूमन शुरुवात में अधिकांश लोग यह गलती करते हैं कि वे साइकिलिंग करने से पहले किसी भी तरह की वार्मअप एक्सरसाइज नहीं करते हैं। इससे उनकी जांघों की मांशपेशियों में खिंचाव हो जाता है और दर्द होने लगता है।
मसल्स स्ट्रेटनिंग एक्सरसाइज न करना: बीके पर या साइकिल पर बैठने से आपके हिप्स और जांघों पर शरीर का सारा दवाब रहता हैऔर साथ में साइकिल चलते समय उबड़ खाबड़ रास्तों के कारण आपके हिप्स पर और ज्यादा झटके लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप मासपेशियों को सीधा करने वाली एक्सरसाइज ज़रूर करें।
वार्म अप रूटीन : अगर साइकिलिंग करने से पहले आपने ठीक तरीके से वार्म अप एक्सरसाइज नहीं की है तो इससे आपके पैरों में तेज दर्द भी हो सकता है। इसलिए साइकिलिंग करने से पहले भी ठीक से वार्म अप एक्सरसाइज करें और शुरुवात में एक बार में बहुत देर तक साइकिलिंग न करें।
जॉगिंग :जॉगिंग करते समय भी लोग ऐसी गलतियाँ करते हैं जिनकी वजह से उन्हें दर्द होने लगता है। आइये जानते हैं किन वजहों के कारण ऐसा होता है।
मसल्स स्ट्रेटनिंग एक्सरसाइज न करना : जिम और साइकिलिंग की ही तरह अगर आप जॉगिंग करने के बाद भी मसल्स स्ट्रेटनिंग एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो इससे आपकी एड़ियों और घुटनों में दर्द बना रहेगा। क्योंकि कठोर समतल पर दौड़ने के कारण घुटने और पीठ पर काफी झटका लगता है। इसलिए ये एक्सरसाइज ज़रूर करें।
वार्म अप एक्सरसाइज न करना : अगर आप बिना वार्म अप एक्सरसाइज किये ही जॉगिंग करने चले जाते हैं तो यह एक गलत आदत है, और इसके परिणामस्वरूप आपकी मांसपेशियां ज़रूरत से ज्यादा थक जाती हैं और उनमें तेज दर्द होने लगता है। इसके अलावा कभी कभी अचानक तेज चलने की वजह से पेट के दोनों साइड में खिंचाव होने के कारण दर्द होने लगता है। इसलिए वार्म अप एक्सरसाइज ज़रूर करें।
इसलिए यह ज़रूरी है कि अगर आप ने हाल ही में जिम जाना या साइकिलिंग करना शुरू किया है तो सबसे पहले ऊपर बताये हुए बातो का ध्यान दें और अपने ट्रेनर से खुलकर इस बारे में चर्चा करें। शुरुवात के कुछ दिनों तक थोड़ी देर ही एक्सरसाइज करें और फिर जब आप इसमें पारंगत हो जायें तो फिर एक्सरसाइज की तीव्रता और टाइम दोनों बढ़ा दें।
चित्र स्रोत: Shutterstock